इस चवन्नी स्टॉक ने निवेशकों की भर दी झोली, दो साल में दिया ऐसा बंपर रिटर्न

Updated on 06-04-2023 06:56 PM
मुंबई: शेयर बाजार में भले ही गिरावट हो लेकिन कई चवन्नी शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इन शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड (Brightcom Group Limited) का है। इस शेयर ने पिछले दो वर्षों में 300% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड के शेयर 6 अप्रैल 2021 को 3.86 रुपये के स्तर पर थे। यह शेयर 04 अप्रैल 2023 को बढ़कर 16.10 रुपये के स्तर पर पहुंच चुके हैं। पिछले दो वर्षों में इस शेयर (Brightcom Group Limited) ने निवेशकों को करीब 317% का रिटर्न दिया है। कंपनी BSE स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा है। पिछले दो सालों में इस शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस कंपनी के शेयरों में दो साल पहले अगर किसी ने 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसे 4.17 लाख रुपये का रिटर्न मिलता।

Q3FY23 में कंपनी का शुद्ध राजस्व 41% YoY से बढ़कर 2,865 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी वर्तमान में 25.6x के उद्योग पीई के मुकाबले 2.3x के टीटीएम पीई पर कारोबार कर रही है। कंपनी ने FY22 में 29.42% और 21.33% का ROCE और ROE हासिल किया। कंपनी 3,751.32 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ समूह ए के शेयरों में शामिल है।

आज शेयर 18.59 रुपये के अपर सर्किट पर कारोबार कर रहे हैं। बीएसई पर स्टॉक का 52-सप्ताह का हाई और लो लेवल क्रमशः 108.45 रुपये और 11.98 रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.