मार्केट खुलते ही 20% उछल गया यह चवन्नी शेयर, क्या आपके पास है!
Updated on
16-02-2023 06:42 PM
मुंबई: मजबूत इकनॉमिक डेटा के चलते अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए। इसका असर आज एशियाई मार्केट्स में भी दिखा। अधिकांश एशियाई बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। घरेलू शेयर बाजार भी तेजी के साथ खुले। सबसे ज्यादा तेजी आईटी और रियल एस्टेट सेक्टर्स में देखने को मिली। सुबह 11:20 बजे बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.55% की तेजी के साथ 61,612 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 index) भी 0.56% की बढ़ोतरी के साथ 18,117 अंक पर आ गया। सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) में रही जबकि बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) और नेस्ले इंडिया (Nestle India) में सबसे ज्यादा गिरावट रही।
बीएसई पर 1,950 शेयरों में तेजी आई है जबकि 1,251 शेयरों में गिरावट आई है। एडवांस-डेक्लाइन एडवांसेज के पक्ष में है। घरेलू बाजार में आई मजबूती के कारण रुपया भी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ है। बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में जीएमआर पावर (GMR Power) और अर्बन इन्फ्रा (Urban Infra) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई। भारी वॉल्यूम के कारण इनमें 11 फीसदी से अधिक तेजी आई। ओरिएंटल होटल्स लिमिटेड (Oriental Hotels Ltd) और Carysil Ltd के शेयरों में भी भारी खरीदारी देखी गई। सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा टॉप पर रहा। इसमें पांच फीसदी से अधिक तेजी आई। पिछले दो सेशन में इसमें करीब 12 फीसदी तेजी आई है। यह रही उन पेनी स्टॉक्स की लिस्ट जिन्होंने आज अपर सर्किट छुआ। आने वाले सेशंस में इन शेयरों पर करीबी नजर रखें।