1000% का डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 1 लाख रुपये के बनाए हैं 2 करोड़ से ज्यादा

Updated on 16-09-2022 06:22 PM

ऑटो इंडस्ट्री में ऑपरेट करने वाली एक मिड-कैप कंपनी अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। यह कंपनी महाराष्ट्र स्कूटर्स लिमिटेड (Maharashtra Scooters) है। कंपनी अपने इनवेस्टर्स को 1000 पर्सेंट का डिविडेंड देने जा रही है। वैल्यू रिसर्च के डेटा के मुताबिक, महाराष्ट्र स्कूटर्स पर कोई कर्ज नहीं है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि वह 31 मार्च 2013 को खत्म होने वाले वित्त वर्ष के लिए हर शेयर पर 1000% का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। यानी, हर शेयर पर निवेशकों को 100 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। अंतरिम डिविडेंड 10 अक्टूबर 2022 को या इसके करीब क्रेडिट होगा।

 25 रुपये से 5000 के पार पहुंचे कंपनी के शेयर
महाराष्ट्र स्कूटर्स लिमिटेड के शेयरों ने पिछले कुछ साल में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 6 नवंबर 2001 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 25 रुपये के स्तर पर थे। महाराष्ट्र स्कूटर्स के शेयर 16 सितंबर 2022 को बीएसई में 5140 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 6 नवंबर 2001 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 2.05 करोड़ रुपये होता।

  10 साल में 1 लाख रुपये के बना दिए 15 लाख से ज्यादा
महाराष्ट्र स्कूटर्स लिमिटेड के शेयरों ने पिछले 10 साल में जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 14 सितंबर 2012 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 337.25 रुपये के स्तर पर थे। महाराष्ट्र स्कूटर्स लिमिटेड के शेयर 16 सितंबर 2022 को बीएसई में 5140 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर 10 साल पहले किसी व्यक्ति ने कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 15.24 लाख रुपये होता। महाराष्ट्र स्कूटर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 5309.05 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 3319.15 रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.