हर 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर देने जा रही यह कंपनी

Updated on 30-09-2022 07:19 PM

एक स्मॉलकैप ज्वैलरी कंपनी अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। यह कंपनी अंशुनी कमर्शियल्स लिमिटेड (Anshuni Commercials) है। कंपनी अपने इनवेस्टर्स को 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। यानी, 1 शेयर पर कंपनी 4 बोनस शेयर देगी। अंशुनी कमर्शियल्स डायमंड कटिंग, ज्वैलरी और कीमती मेटल्स के बिजनेस में है। अंशुनी कमर्शियल्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयर इश्यू करने की रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दी है। 

7 अक्टूबर है बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर उपलब्ध इंफॉर्मेशन के मुताबिक, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 7 अक्टूबर 2022 फिक्स की है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयर 6 अक्टूबर 2022 को एक्स-बोनस पर ट्रेड कर करेंगे। ज्वैलरी कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 20.11 पर्सेंट है। जबकि पब्लिक की हिस्सेदारी 79.89 पर्सेंट है। मार्च 2022 तिमाही में प्रमोटर की कंपनी में 75 पर्सेंट हिस्सेदारी थी। 

कंपनी ने एजीएम ने बोनस शेयर को दी थी मंजूरी
अंशुनी कमर्शियल्स लिमिटेड (Anshuni Commercials) के शेयरहोल्डर्स ने 23 सितंबर 2022 को हुई एनुअल जनरल मीटिंग में एक ऑर्डिनरी रेजॉलूशन पास करके बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है। अंशुनी कमर्शियल्स साल 1984 में शुरू हुई थी और इसे जेम्स एंड ज्वैलरी बिजनेस में 30 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। कंपनी सभी GIA और IGI सर्टिफाइड डायमंड्स में डील करती है। नितिन कालीदास मेहता कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.