टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने भर दी निवेशकों की झोली, इस हफ्ते आ चुका है पांच परसेंट उछाल

Updated on 19-05-2023 08:28 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी इंडिया होटल्स कंपनी लिमिटेड (Indian Hotels Company Ltd) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में दो फीसदी से अधिक तेजी आई। इसने ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया है। तिमाही परिणाम के कारण इसमें निवेशकों की जबर्दस्त दिलचस्पी देखने को मिल रही है। इस हफ्ते इसमें करीब पांच फीसदी तेजी आई है। तेजी के साथ-साथ इसमें भारी वॉल्यूम भी दिख रहा है। यह 30 लाख से अधिक है और 30 दिन के एवरेज वॉल्यूम से अधिक है। फाइनेंशियल ईयर 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 343 परसेंट की तेजी के साथ 328.27 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल समान तिमाही में कंपनी को 74.20 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल इनकम 1625 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले करीब 86 फीसदी अधिक है। 2022 की मार्च तिमाही में कंपनी की टोटल इनकम 872 करोड़ रुपये रही थी।

दिलचस्प बात है कि कंपनी के मैनेजमेंट को अगले फाइनेंशियल ईयर में रेवेन्यू पर एवलेबल रूम दोहरे अंकों में बढ़ने की उम्मीद है। महामारी के बाद ग्लोबल इकॉनमिक ग्रोथ में रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं। कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनों में ट्रेवलिंग बढ़ेगी और यह उसकी उम्मीद की वजह है।

टेक्निकली इस स्टॉक ने अपने फॉलिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेक आउट दिया है और इसमें तेजी के संकेत दिख रहे हैं। आज के ट्रेड में यह शेयर 374.90 रुपये के उच्चतम स्तर तक गया। ट्रेडर्स के साथ-साथ मूमेंटम इनवेस्टर्स को आने वाले दिनों में इस शेयर पर करीबी नजर रखनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.