वेदांता ग्रुप की इस कंपनी ने किया डिविडेंड देने का ऐलान, रॉकेट की तरह भाग रहा शेयर, निवेशक हुए मालामाल

Updated on 22-03-2023 07:47 PM
नई दिल्ली: वेदांता ग्रुप की मालिकाना हक वाली कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zink) के शेयर में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। सुबह बाजार खुलने के साथ हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में 5 फीसदी का उछाल आया है। इस कंपनी में वेदांता ग्रुप (Vedanta Ltd) की 64.90 फीसदी की हिस्सेदारी है। हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zink) ने इस वित्त वर्ष 2022-23 में चौथी बार अंतरिम डिविडेंड (Dividend) देने का ऐलान किया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 26 रुपये के डिविडेंड (Dividend) को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह 10985.83 करोड़ रुपये का अंतरिम डिविडेंड (Dividend) शेयरहोल्डर्स को देगी। इसके लिए 29 मार्च की तारीख तय की गई है।

डिविडेंड का ऐलान होते ही भागे शेयर


हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zink) की ओर से निवेशकों को डिविडेंड देने का ऐलान करते ही कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया है। कंपनी के शेयर रॉकेट की तरह भाग रहे हैं। सुबह यह शेयर बढ़त के साथ 321 रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे। अभी यह 319 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे हैं। कंपनी शेयर होल्डर्स को 26 रुपये का डिविडेंड देगी। चार बार में प्रति शेयर के डिविडेंड (Dividend) के हिसाब से कंपनी से करीब 390 करोड़ रुपये बाहर निकल जाएंगे। बता दें कि हिंदुस्तान जिंक के शेयर चालू वित्त वर्ष 2022-23 में करीब 29 फीसदी फिसले हैं। अंतरिम डिविडेंड से कुछ हद तक इसकी भरपाई हुई है।

अनिल अग्रवाल को मिलेगी मदद


बता दें हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड अपने शेयरधारकों को 109.9 अरब रुपये का भुगतान करेगी। इससे अरबपति अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) को मूल कंपनी में लोन को पूरा करने में मदद मिलेगी। असल में इस डिविडेंड (Dividend) से सबसे ज्यादा फायदा वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) का ही होगा। वेदांता के पास हिंदुस्तान जिंक का करीब 65 फीसदी हिस्सा है। इधर वेदांता लिमिटेड के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को वेदांता लिमिटेड के शेयर बढ़त के साथ 285.25 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.