दुनिया की टॉप 10 कंपनियों में इस देश का बज रहा डंका, जानें किस नंबर पर है मुकेश अंबानी की कंपनी

Updated on 09-09-2024 11:54 AM
नई दिल्ली: जब भी दुनिया के सबसे अमीर लोगों का नाम आता है तो उसमें एलन मस्क, जेफ बेजोस, मार्क जकरबर्ग, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी आदि का नाम आता है। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया की सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनियों के मालिक इनमें से बहुत कम हैं। दुनिया के सबसे अमीर शख्स की कंपनी का मार्केट कैप टॉप 10 कंपनियों में भी नहीं है। बात जब भी दुनिया की टॉप-10 कंपनियों की आती है तो उनमें अमेरिका का नाम सामने आता है। ठीक उसी प्रकार जैसे दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर लोगों में भी अमेरिकी ही छाए हुए हैं।

10 में से 8 कंपनियां अमेरिका की


फोर्ब्स के मुताबिक सबसे ज्यादा मार्केट कैप के मामले में दुनिया की टॉप-10 कंपनियों में टॉप-5 कंपनियां अमेरिका की हैं। हालांकि टॉप-10 में तीन और कंपनियां अमेरिका की हैं। इस प्रकार मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में 8 कंपनियां अमेरिका की हैं। ऐसे में कह सकते हैं कि दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में अमेरिका पहले स्थान पर है। अब आप सोचेंगे कि टॉप-10 में क्या भारत की कोई कंपनी नहीं है? तो आप सही सोच रहे हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में टॉप-10 मूल्यवान कंपनियों में भारत से कोई भी कंपनी नहीं है।

टॉप-5 में ये कंपनियां हैं शामिल


फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक टॉप-10 में से टॉप-5 कंपनियां अमेरिका की हैं। इसमें पहले नंबर पर एप्पल है। आईफोन समेत कई गैजेट्स बनाने वाली यह कंपनी टेक्नॉलजी सेक्टर में काम करती है। इस कंपनी का इस कंपनी का मार्केट कैप 3.36 लाख करोड़ डॉलर है। वहीं दूसरे नंबर पर बिल गेट्स की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट है। यह कंपनी भी टेक्नॉलजी सेक्टर से जुड़ी है। इसका मार्केट कैप करीब 3 लाख करोड़ डॉलर है। तीसरे नंबर पर ब्लू चिप बनाने वाली कंपनी एविडिया है। इसका मार्केट कैप 2.63 लाख करोड़ डॉलर है। चौथे नंबर पर एल्फोबेट्स (गूगल) है। इसका मार्केट कैप 1.94 लाख करोड़ डॉलर है। 5वें नंबर पर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन है। इसका मार्केट कैप 1.87 लाख करोड़ डॉलर है।

टॉप-10 में इस देश की कंपनियां भी शामिल


टॉप-10 कंपनियों में 8 अमेरिका की कंपनी हैं। बाकी दो कंपनियां दूसरे देश की हैं। 6वें नंबर पर सऊदी अरब की कंपनी Saudi Aramco है। यह कंपनी ऑइल और गैस सेक्टर से जुड़ी है। इसका मार्केट कैप 1.77 लाख करोड़ डॉलर है। 9वें नंबर पर TSMC कंपनी है। सेमीकंडक्टर सेक्टर से जुड़ी यह कंपनी ताइवान की है। इसका मार्केट कैप 849 अरब डॉलर है।

भारत की कंपनियां कहां है?


दुनिया की सबसे मूल्यवान टॉप-10 कंपनियों में भारत से कोई भी कंपनी नहीं है। companiesmarketcap के मुताबिक दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में भारत से पहला स्थान मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का है। हालांकि दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में यह 46वें स्थान पर है। इस कंपनी का मार्केट कैप 19.82 लाख करोड़ रुपये है। इसके बाद TCS का नंबर आता है। यह भारत की दूसरी और दुनिया की 64वीं सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसका मार्केट कैप 16.20 लाख करोड़ रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.