चीन के इस दिहाड़ी मजदूर ने खड़ी की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी, अब बेटी को सौंपी कमान

Updated on 04-03-2023 06:54 PM
नई दिल्ली: चीन की टॉप रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी कंट्री गार्डन (Country Garden) के चेयरमैन Yang Guoqiang ने इस्तीफा दे दिया है। 68 साल के Guoqiang ने बढ़ती उम्र के कारण पद छोड़ा है और कंपनी की कमान अपनी बेटी Yang Huiyan को सौंप दी है। Yang Guoqiang ने साल 1992 में कंट्री गार्डन की स्थापना की थी। उससे पहले वह किसान और कंस्ट्रक्शन वर्कर का काम करते थे। लेकिन एक दशक में ही उन्होंने कंट्री गार्डन को देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में शुमार कर लिया। चीन के प्रॉपर्टी मार्केट में हाल में काफी गिरावट आई है और इस सेक्टर के कई दिग्गज अपना पद छोड़ चुके हैं। Yang Guoqiang की बेटी Yang Huiyan देश की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं।
कंट्री गार्डन साल 2007 में हॉन्ग कॉन्ग में रेकॉर्ड 1.7 अरब डॉलर का आईपीओ लेकर आई थी। पिछले साल इसकी सेल 67 अरब डॉलर पहुंच गई थी और यह चीन की नंबर वन डेवलपर रही। Yang Huiyan 2018 से कंपनी की को-चेयरमैन हैं और अपने पिता के साथ मिलकर कंपनी के डे-टु-डे ऑपरेशन को देखती हैं। 41 साल की Yang Huiyan 9.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ चीन की दूसरी सबसे अमीर महिला हैं। Longfor Properties की फाउंडर Wu Yajun 9.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ चीन की सबसे अमीर महिला हैं। Yang Huiyan कभी एशिया की सबसे अमीर महिला थीं लेकिन शेयरों में गिरावट से उनकी नेटवर्थ आधी से भी कम रह गई है।

चीन में प्रॉपर्टी बाजार का बुरा हाल


Yang Huiyan की नेटवर्थ में ज्यादातर हिस्सा कंट्री गार्डन में उनके मैज्योरिटी स्टेक का है। Yang Guoqiang ने कंपनी का आईपीओ आने से दो साल पहले यानी 2005 अपनी अधिकांश हिस्सेदारी अपनी बेटी के नाम कर दी थी। Yang Guoqiang ने ऐसे समय इस्तीफा दिया है जब चीन के प्रॉपर्टी मार्केट में ऐतिहासिक गिरावट आई है। चीन सरकार ने रियल एस्टेट कंपनियों पर भारी कर्ज को देखते हुए साल 2020 में उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी। देश की दूसरी सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी Evergrande ने 2021 में कर्ज के भुगतान में डिफॉल्ट किया था।

कंट्री गार्डन के शेयरों में पिछले एक साल में आधी से ज्यादा गिरावट आई है। Yang Guoqiang से पहले भी चीन के रियल एस्टेट सेक्टर के कई दिग्गज रिजाइन कर चुके हैं। नवंबर में Modern Land के फाउंडर और चेयरमैन Zhang Lei ने इस्तीफा दे दिया था। बीजिंग की यह कंपनी पूरे देश में एनर्जी सेविंग होम बनाती है। उससे पहले Longfor Properties की फाउंडर और चेयरवूमैन Wu Yajun ने स्वास्थ्य कारणों से अपना पद छोड़ दिया था। सितंबर में बीजिंग की डेवलपर कंपनी Soho China के चेयरमैन Pan Shiyi और उनकी सीईओ पत्नी Zhang Xin ने भी इस्तीफा दे दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.