यह 'बिजली' सबक सिखाएगी... यूपी पावर कट पर घमासान, शिवपाल ने योगी सरकार को चेताया

Updated on 17-06-2023 06:34 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पावर कट ने अधिकारियों की परेशानी बढ़ा दी है। एक तरफ सरकार बिजली कटौती की समस्या से निपटने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ इस पर राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बिजली कटौती के मसले पर राज्य सरकार को घेर लिया है। उन्होंने कहा है कि यह बिजली आने वाले समय में सबक सिखाएगी। दरअसल, लखनऊ के बाहरी इलाकों में पिछले 36 घंटे के दौरान पावर कट की समस्या गहरा गई है। राजधानी में भी रह- रहकर बिजली कट रही है। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों को घरों में रहने में परेशानी खड़ी कर दी है। राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार को दिन में कई दफा बिजली गुल हुई। घंटे बिजली की कटौती ने लोगों की मुश्किलों को काफी बढ़ा दिया है। बिजली कटौती के मसले को समाजवादी पार्टी ने जोरदार तरीके से उठाया है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संकट को देखते हुए आदेश जारी किया है कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बिजली खरीदें, लेकिन सप्लाई बाधित नहीं होनी चाहिए।


शिवपाल ने क्या कहा?

शिवपाल यादव ने ट्वीट कर बिजली कटौती के मसले पर सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि यह 'बिजली' आने वाले समय में सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्रों में सबक सिखाने का काम करेगी। जनता 'महंगी बिजली' और 'बिजली आपूर्ति' के नाम पर अब और शोषण नहीं झेलेगी। एक प्रकार से शिवपाल ने यूपी की भाजपा सरकार के विधायकों और अन्य जन प्रतिनिधियों को क्षेत्र में जाने पर सबक सिखाने की बात कही है। इस मामले को लेकर अब राजनीति गरमा गई है। हालांकि, शिवपाल यादव के ट्वीट के बाद यूजर्स ने समाजवादी पार्टी शासन के दौरान में बिजली की स्थिति पर अपनी बात कहनी शुरू कर दी।


सीएम ने की समीक्षा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगातार हो रही बिजली कटौती के मसले पर समीक्षा की। उन्होंने बिजली मंत्री और पावर कॉरपोशन लिमिटेड के एमडी को तलब कर बिजली की आपूर्ति में सुधार के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करें। हर फॉल्ट को अटेंड किया जाए। बिजली की आपूर्ति के लिए हर जिले में कंट्रोल रूम बनाए जाएं। इसकी मॉनिटरिंग डीएम स्वयं करें।

सीएम ने साफ कहा है कि गांव हो या शहर, ट्रांसफॉर्मर खराब हो तो उसे तत्काल बदला जाए। जिलों की हर रोज समीक्षा हो। रोस्टर का कड़ाई से पालन किया जाए। सीएम ने पीसीएल के एमडी को निर्देश जारी किया है कि फीडरवाइज जवाबदेही तय करें। अगर जरूरत है तो अतिरिक्त बिजली खरीदी जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.