विराट कोहली सेना के लिए इस महिला खिलाड़ी ने संभाला मोर्चा, RCB पर हंसने वालों को जमकर लताड़ा

Updated on 21-05-2024 02:38 PM
नई दिल्ली: जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार मैच हारने लगी तो सोशल मीडिया से लेकर फैंस तक हर किसी ने विराट कोहली की टीम पर अपनी-अपनी बात रखी। कुछ ने तो उसे भयानक रूप से ट्रोल किया। अब जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुश्किल हालातों से निकलते हुए 1% को 100% में बदलते हुए आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही तो महिला टीम की स्टार श्रेयंका पाटिल आलोचकों और ट्रोल्स को खूब धोया।

दरअसल, लोगों ने सवाल उठाया था कि क्या फ्रेंचाइजी पहले 8 में से 7 मैच हारने के बाद शीर्ष 4 में जगह बना पाएगी। पाटिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन सभी लोगों को करारा जवाब दिया, जिन्होंने सवाल उठाया था कि क्या बेंगलुरु की टीम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की क्षमता है। आरसीबी द्वारा चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अपनी प्रगति की पुष्टि करने के बाद पाटिल ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि कभी-कभी 1 प्रतिशत संभावना भी काफी होती है।

पाटिल ने एक्स पर लिखा- एक प्रतिशत संभावना है.. और कभी-कभी यह काफी होता है। आप सभी जो इन तस्वीरों के प्रसारित होने पर हम पर हंसे थे, उन्हें बता दूं कि अभी भी देर नहीं हुई है! आरसीबी की ट्रेन पर चढ़ जाइए, आपको एक पागलपन भरी सवारी का अनुभव होगा!!! यह टीम। आरसीबी की सीएसके के खिलाफ जीत के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी ड्रेसिंग रूम में जोश भरा भाषण दिया था। कार्तिक ने कहा- लोग हमेशा कुछ यात्राओं को याद रखेंगे। जिस तरह से हमने आठ मैचों के बाद वापसी की। हमें छह मैच जीतने की जरूरत थी, लोग इस टीम को याद रखेंगे।

कार्तिक ने आगे कहा- हर साल इस टूर्नामेंट में जब आप सात गेम जीतने के आंकड़े को छूते हैं तो एक या दो टीमें होती हैं जो शायद एक या दो मैच जीत चुकी होती हैं और वे हमारी ओर देखकर कहते हैं- आरसीबी ने यह किया। यह खास था। हम कोशिश करेंगे और आरसीबी ने जो किया उसे दोहराएंगे। यही वह चीज है जिसके लिए हम सभी क्रिकेट खेलते हैं। लोग हम पर विश्वास करते हैं कि वे कुछ खास कर सकते हैं। यह कठिन है। यह आसान नहीं होने वाला है। मैं किसी भी टीम से यह कह सकता हूं। आज हमने जो हासिल किया है वह बहुत-बहुत खास है।

बेंगलुरु की टीम अब एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। इस मैच का विजेता क्वालीफायर 2 में क्वालीफायर 1 की हारने वाली टीम से भिड़ेगा। क्वालीफायर 2 का विजेता फिर खिताब के लिए फाइनलिस्ट (क्वालीफायर 1 का विजेता) से भिड़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.