टूटते बाजार में भी 62% तक चढ़ गया फुटवियर कंपनी का यह स्टॉक

Updated on 28-09-2022 06:09 PM
सितंबर का महीना शेयर बाजार के लिए कुछ ठीक नहीं रहा। लेकिन इस दौरान भी एक स्टॉक ऐसा रहा जिसपर बाजार की गिरावट का असर बिल्कुल नहीं पड़ा है। हम बात कर रहे हैं फुटवियर कंपनी लिबर्टी शूज़ (Liberty Shoes) की। यह शेयर सितंबर के महीने में रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। बता दें कि सितंबर के महीने में स्टॉक ने एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में 4.5 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में 62 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है।
चार साल के हाई पर लिबर्टी शूज के शेयर
लिबर्टी शूज़ के शेयर चार साल के हाई  282.35 रुपये पर पहुंच गए। बुधवार इंट्रा-डे ट्रेड में जब बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहा था उस समय बीएसई पर यह स्टॉक 13% तक की तेजी के साथ 282.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले पांच कारोबारी दिनों में यह शेयर 30.39% प्रतिशत तक उछला (Stock return) है और जनवरी 2018 के बाद से अपने हाई  स्तर पर पहुंच गया है। बता दें कि इससे पहले  22 जुलाई 2014 को यह 351 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। 
कंपनी का कारोबार क्या है?
लिबर्टी शूज़ की वर्तमान में एक दिन में 50,000 से अधिक जूतें बनाने की क्षमता है। यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दस अलग-अलग ब्रांड बनाता है। लीप 7X, हीलर, लुसी एंड ल्यूक और अहा कंपनी के स्वामित्व वाले ब्रांड हैं जिन्होंने बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया है और कंपनी की कुल बिक्री में उनकी हिस्सेदारी बढ़ रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.