इस सरकारी कंपनी ने कमाया रेकॉर्ड प्रॉफिट, बाजार खुलते ही 7% उछला शेयर

Updated on 08-11-2023 02:26 PM
नई दिल्ली: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के आज सुबह के कारोबार में शेयर 7.25% से अधिक चढ़ गए। कीमत में तेजी के साथ ही इसके वॉल्यूम में 6.90 गुना से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 42,357.85 करोड़ रुपये है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड मुख्य रूप से कच्चे तेल की रिफाइनिंग और पेट्रोलियम उत्पाद की मार्केटिंग करती है। कंपनी हाइड्रोकार्बन के प्रॉडक्शन में भी शामिल है और ईएंडपी ब्लॉक के प्रबंधन के लिए सेवाएं भी प्रदान करती है।

फाइनेंशियल परफॉरमेंस अपडेट

जुलाई से सितंबर 2023 तक की तिमाही में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने का परिचालन से कुल राजस्व 102,618 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल से सितंबर 2023 की अवधि में, कंपनी का कुल राजस्व 2,21,662 करोड़ रुपये था। कंपनी ने अप्रैल से सितंबर 2023 की अवधि में 12,592 करोड़ रुपये का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स कमाया है जो अब तक किसी छमाही में सबसे अधिक है। पिछले साल कंपनी को इस दौरान 11,033 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

इस दौरान स्टैंडअलोन आधार पर भी कंपनी का पीएटी अपने उच्चतम स्तर 11,322 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वर्ष इस दौरान कंपनी को स्टैंडअलोन आधार पर 12,369 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। जुलाई से सितंबर 2023 की तिमाही के लिए स्टैंडअलोन पीएटी 5,118 करोड़ रुपये था जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान कंपनी को 2,172 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

जुलाई से सितंबर 2023 तक की तिमाही के दौरान निर्यात शुल्क को छोड़कर कंपनी का औसत सकल रिफाइनिंग मार्जिन 13.33 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रहा। पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह 8.41 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल था। अप्रैल से सितंबर 2023 के दौरान कंपनी का औसत जीआरएम 10.49 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 12.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से थोड़ा कम है। कंपनी के स्टॉक में महत्वपूर्ण खरीदारी गतिविधि देखी गई है। इसने पिछले एक साल में 42% से अधिक का रिटर्न दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.