बहुत काम की है ये सरकारी स्कीम, सिर्फ 1597 रुपये का निवेश करके कमा सकते हैं 93 लाख

Updated on 07-02-2023 06:15 PM
नई दिल्ली: आप चाहे जॉब (Job)करते हों या बिजनस (Business)। सेविंग (Saving) करना काफी जरूरी होता है। सरकार भी लोगों की सुविधा के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। अगर सही स्कीम में निवेश किया जाए तो आप मैच्योरिटी पर अच्छा खास बैंक बैलेंस हासिल कर सकते हैं। देश में ज्यादातर लोग कमाई शुरू करने के साथ ही किसी न किसी स्कीम में निवेश करने की शुरुआत कर देते हैं। हालांकि कई बार स्कीम का चयन ठीक नहीं होने पर लोगों को मैच्योरिटी पर अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है। लेकिन सही स्कीम में अगर निवेश किया जाए तो आपको शानदार रिटर्न मिल सकता है। आज हम आपको एक ऐसी ही सरकारी स्कीम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस स्कीम में निवेश करके आप 10 गुना तक जोखिम कवर पा सकते हैं। यह एक ऐसी स्कीम है जो वन टाइम प्रीमियम भरने पर आपको अच्छा मुनाफा दे सकती है।

कम उम्र से ही इस स्कीम में शुरू कर सकते हैं निवेश


हम जिस स्कीम की बात कर रहे हैं वो एलआईसी की है। इस योजना का नाम एलआईसी धन वर्षा प्लान (LIC Dhan Varsha Plan) है। एलआईसी की धन वर्षा पॉलिसी भारतीय जीवन निगम यानी एलआईसी की एक शानदार पेशकश है। यह योजना लंबी अवधि की बचत के साथ जीवन बीमा पॉलिसी के फायदों को जोड़ती है। इस पॉलिसी में पॉलिसीधारकों को एकमुश्त प्रीमियम राशि का भुगतान करके अपने भविष्य और अपने परिवार की वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित करने का मौका मिलता है। इस स्कीम में ग्राहकों को दो पॉलिसी टर्म चुनने के लिए ऑफर किया जाता है। पॉलिसीधारक को इसमें सिर्फ एक बार ही प्रीमियम भरना होता है। इस स्कीम में पॉलिसीधारक को सेविंग और सिक्योरिटी दोनों एकसाथ मिलती हैं। अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो उसके परिवार या नॉमिनी को फंड के रुपये दे दिए जाते हैं। ये स्कीम मैच्योरिटी पर एक गारंटीड एकमुश्त अमाउंट भी देती है। इस योजना में आप काफी कम उम्र से ही निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। LIC धन वर्षा पॉलिसी एक नॉन-पार्टिसिपेटिंग, पर्सनल, सिंगल प्रीमियम और एक सेविंग बीमा स्कीम है। इसे आप ऑनलाइन नहीं खरीद सकते हैं। इसे ऑफलाइन ही खरीदा जा सकता है।इसके लिए आपको एलआईसी के ऑफिस जाकर वहां पर अप्लाई करना होगा।

कैसे मिलेंगे 93 लाख रुपये?


एलआईसी की इस योजना में आपको प्रीमियम के अमाउंट का 10 गुना तक रिटर्न मिलता है। अगर आप कम उम्र में निवेश शुरू करते हैं, तो आप 10 लाख रुपये के एकमुश्त प्रीमियम दे कर एलआईसी धन वर्षा 866 प्लान में अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। इस पॉलिसी में एलआईसी के पास 2 ऑप्शन हैं। इसमें पहला ऑप्शन सेलेक्ट करने पर पॉलिसीधारक को जमा किए गए प्रीमियम का 1.25 गुना रिटर्न मिलता है। इसे ऐसे समझिए अगर 10 लाख के सिंगल प्रीमियम पर पॉलिसीधारक की मौत हो जाए तो नॉमिनी को अतिरिक्त बोनस के तौर पर 12.5 लाख रुपये का गारंटीड रिटर्न मिलेगा। वहीं अगर पॉलिसीधारक दूसरा विकल्प चुनता है तो उसे जोखिम कवर का 10 गुना तक मिलता है। इसमें सिंगल प्रीमियम पर अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को एक करोड़ रुपये मिलते हैं। इसे ऐसे समझिए कि अगर एक 35 वर्षीय व्यक्ति 10 लाख रुपये की मूल बीमा राशि, 15 वर्ष की पॉलिसी अवधि और पॉलिसी विकल्प 2 के साथ एक पॉलिसी खरीदता है। देय एकल प्रीमियम (करों को छोड़कर) 8,74,950 रुपये होगा। गारंटीड एडिशन की दर 40 रुपये प्रति 1000 रुपये की बेसिक सम एश्योर्ड है। ऐसे में अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु 10वें पॉलिसी वर्ष में हो जाती है, तो नॉमिनी को 91,49,500 रुपये (87,49,500 रुपये + 4,00,000 रुपये) मिलेंगे। यदि पॉलिसीधारक की 15वें पॉलिसी वर्ष में मृत्यु हो जाती है, तो नामांकित व्यक्ति को 93,49,500 रुपये (87,49,500 रुपये + 6,00,000 रुपये) प्राप्त होंगे। यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी अवधि तक जीवित रहता है, तो उसे 16,00,000 रुपये (10,00,000 रुपये + 6,00,000 रुपये) प्राप्त होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.