नीलामी में सोने के भाव बिकेगा यह हरियाणवी छोरा! बल्ले-गेंद दोनों से उगलता है आग

Updated on 18-12-2023 02:28 PM
दुबई: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का मिनी ऑक्शन शनिवार, 19 दिसंबर को दुूबई में होने वाला है। इसनीलामी के लिए कुल 333 खिलाड़ी इस नीलामी का हिस्सा होने वाले हैं, जिसमें से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी होंगे। वहीं 2 प्लेयर्स एसोसिएट नेशन से भी होंगे। इसके अलावा 116 कैप्ड तो 215 अनकैप्ड खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा होंगे। वहीं हाल ही में भारत के लोकप्रिय डॉमेस्टिक टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी समाप्त हुई है। हरियाणा ने राजस्थान को फाइनल में हराकर टाइटल अपने नाम किया है।

हरियाणा के स्टार ऑलराउंडर सुमित कुमार का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में गजब का रहा है। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कोहराम मचाया है। इसके चलते वह विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे। इसी के साथ अब आईपीएल मिनी ऑक्शन में भी उनपर पैसों की बारिश हो सकती है।

कौन हैं हरियाणा के सुमित कुमार?

हरियाणा के 28 साल के गजब ऑलराउंडर सुमित कुमार पर फ्रेंचाइजियां अपनी तिजोरियां खाली कर सकती हैं। सुमित हार्दिक पंड्या, बेन स्टोक्स की तरह तेज गेंदबाजी करने के साथ-साथ अपनी हिटिंग के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसा उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में भी करके दिखाया है। सुमित ने टूर्नामेंट में महज 4.15 की इकॉनमी रेट के साथ 18 विकेट लिए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने 155 के स्ट्राइक रेट से 183 रन ठोके हैं। वह एक भारतीय सीम बॉलिंग ऑलराउंडर है। ऐसे में इनकी तलाश हर किसी टीम को हो सकती है। सुमित के पीछे आगामी आईपीएल ऑक्शन में तगड़ी बिडिंग वॉर देखने को मिल सकती है। सुमित कुमार का बेस प्राइस आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 20 लाख है। बात करें सुमित के टी20 करियर की तो, उन्होंने अब तक 45 मैचों में 134 के स्ट्राइक रेट से 574 रन बनाए हैं और साथ ही 7.37 की इकॉनमी से 43 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.