10 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ, 24 इंटरनेशनल ब्रैंड आ रहे हैं हमारे देश, एक से एक दिग्गज

Updated on 09-06-2023 07:52 PM
नई दिल्ली : आज भारत दुनिया में सबसे तेज रफ्तार के साथ ग्रोथ कर रहा है। जहां दुनिया के बड़े-बड़े देश मंदी (Recession) के दरवाजे पर खड़े हैं, तो भारत में अच्छी खासी डिमांड देखी जा रही है। यही कारण है कि दुनियाभर की कंपनियां भारत में निवेश करने को आतुर हैं। वे यहां अपने सामान बेचना चाहती है और एक बड़े मार्केट का फायदा उठाना चाहती हैं। इस साल करीब 2 दर्जन इंटरनेशनल ब्रैंड्स (International Brands) भारत में आना चाहते हैं। वे यहां अपने स्टोर्स खोलना चाहते हैं। 10 साल में यह पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में ग्लोबल ब्रैंड्स भारत आना चाहते हैं। कोविड के बाद खपत में आई तेजी के चलते वैश्विक कंपनियां भारत की तरफ आकर्षित हो रही हैं।

इस साल भारत आना चाहते हैं 24 ग्लोबल ब्रैंड

इस साल करीब 24 ग्लोबल ब्रैंड्स भारत आना चाहते हैं। इससे पहले 2020 में यह संख्या 1, 2021 में 3 और 2022 में 11 थी। महामारी से पहले करीब 12-15 ब्रैंड्स हर साल भारत आते थे। इटली का लग्जरी फैशन ब्रैंड रॉबर्टो कैवल्ली, ब्रिटिश लग्जरी गुड्स ब्रैंड डनहिल और अमेरिकी स्पोर्ट्सवियर एंड फुटवियर रिटेलर फुट लॉकर भारत में आने के लिए बातचीत कर रहे हैं।


कई चेन्स भारत में खोलना चाहती हैं स्टोर्स

कई चेन्स जैसे इटली की लवाजा और अरमानी कैफे, अमेरिका की जंबा और ऑस्ट्रेलिया की द कॉफी क्लब के भी इस साल भारत आने की संभावना है। सीबीआरई के भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के चेयरमैन अंशुमान मैगजीन ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि फूड एंड बेवरेज और कुछ एंटरटेनमेंट ब्रैंड्स साल 2023 में भारतीय बाजार में उतर सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'इस साल पहले से ही कई इंटरनेशनल ब्रैंड्स भारत आ चुके हैं।'

ये ब्रैंड्स आ चुके भारत

एक दर्जन से अधिक इंटरनेशनल ब्रैंड्स, जिनमें वैलेंटिनो, मैकलेरन और बालेंसीगा शामिल हैं, ने पिछले कुछ महीने में भारत में डेब्यू किया है। कोविड लॉकडाउन के बाद अपस्केल लेबल्स की बढ़ी हुई मांग का फायदा उठाने के लिए ये ब्रैंड्स भारत आ रहे हैं। पॉटरी बार्न, प्रेट ए मैंगर, टिम हॉर्टन्स और पोपीज भी भारत आए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.