श्रुति हासन के इस हीरो ने लगातार 2 फ्लॉप के बाद छोड़ दी थीं फिल्में, अब संभाल रहा है 4700 करोड़ की कंपनी
Updated on
05-12-2024 04:55 PM
हाल ही विक्रांत मैसी ने फिल्मों से रिटायरमेंट का ऐलान किया था, जिसने फैंस को चौंका दिया था। हर कोई सोच में पड़ गया कि आखिर 37 साल की उम्र में ही विक्रांत ऐसा क्यों कर रहे हैं? और वह भी तब, जब वो अपने करियर के पीक पर हैं। हालांकि, विक्रांत मैसी ने बाद में सफाई दी कि वह रिटायर नहीं हो रहे, बल्कि ब्रेक ले रहे हैं। उनकी बातों को गलत तरीके से लिया गया। लेकिन यहां आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिसने लगातार दो फ्लॉप के बाद एक्टिंग से रिटायरमेंट ले ली थी। फिल्में छोड़ने के बाद यह एक्टर आज 4700 करोड़ की कंपनी संभाल रहा है।
जानते हैं कि यह एक्टर कौन है? इस एक्टर ने साल 2013 में एक्टिंग डेब्यू किया था और इसकी पहली हीरोइन श्रुति हासन थीं। पर फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। यह हैं एक्टर गिरीश कुमार तौरानी, जो मशहूर प्रोड्यूसर कुमार एस तौरानी के बेटे हैं। गिरीश के पिता टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी हैं।
गिरीश तौरानी ने 'रमैया वस्तावैया' से किया था डेब्यू, फ्लॉप रही फिल्म
गिरीश कुमार ने फिल्म 'रमैया वस्तावैया' से एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग ली। यहां तक कि सर्फिंग भी सीखी थी। लेकिन फिल्म बुरी तरह पिट गई। करीब 38 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अपनी लागत भी वसूल नहीं कर पाई थी।
दूसरी फिल्म भी रही फ्लॉप, फिर छोड़ीं फिल्में
गिरीश कुमार को फिर तीन साल तक कोई फिल्म नहीं मिली। साल 2016 में जाकर उन्हें एक फिल्म मिली 'लवशुदा', लेकिन इसका भी बुरा हश्र रहा। तब गिरीश कुमार तौरानी ने एक्टिंग छोड़ पापा की कंपनी में मदद करने का फैसला किया।
अब पापा और अंकल संग संभाल रहे 4700 करोड़ की कंपनी
गिरीश आज पापा कुमार एस तौरानी और अंकल रमेश तौरानी के साथ काम कर रहे हैं। रमेश तौरानी टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक हैं। इस कंपनी में जहां गिरीश चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे हैं, वहीं उनके पिता एमडी हैं। इस कंपनी की वैल्यू 4700 करोड़ रुपये बताई जाती है। गिरीश कुमार तौरानी की पिछली फिल्म 2016 में आई थी, और तब से फिल्मों से दूर उन्हें आठ साल हो चुके हैं।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…