इस होटल ने साल भर में ही दे दिया 130% से अधिक का शानदार रिटर्न

Updated on 02-05-2023 08:59 PM
मुंबई: हर इनवेस्टर मल्टीबैगर स्टॉक की तालाश में रहते हैं। आज हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं, उसका स्टॉक कुछ ऐसा ही है। यह कंपनी है रॉयल ऑर्किड होटल्स लिमिटेड। इसके शेयरों ने पिछले एक साल में अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले साल दो मई को कंपनी के शेयर की कीमत 141.95 रुपये थी जो कि आज बढ़ कर 337.50 रुपये पर पहुंच गई। यह 130% से अधिक की वृद्धि है।Royal Orchid & Regenta Hotels भारत के सबसे तेजी से बढ़ते हॉस्पिटेलिटी ब्रांडों में से एक है। यह देश भर के 38 शहरों में 58 होटलों और रिसॉर्ट्स में 3920 से भी ज्यादा गेस्ट रूम्स के पोर्टफोलियो का मैनेजमेंट करता है। इसकी स्थापना 2001 में उद्योग के दिग्गज चंदर के बलजी (Chander K Baljee) द्वारा की गई थी। साल 2022 तक इसके पास 100 होटलों की शृंखला तैयार हो गई। साथ ही यह देश का एक प्रसिद्ध और विश्वसनीय ब्रांड बन गया है।

कंपनी ने हाल ही में पुणे में स्थित एक नई प्रोपर्टी खरीदी है। पुणे में स्थित रेजेंटा सेंट्रल ग्रैंड एक्सोटिका कंपनी की ब्रांड आॅफरों में शामिल है। कंपनी ने रेवेन्यू-शेयरिंग के फार्मूले पर इस प्रोपर्टी का एक्विजिशन किया है, जो सीधे तौर पर बॉटम लाइन इनकम में योगदान करेगी।

Royal Orchid & Regenta Hotels के शेयर आज 345.45 रुपये पर खुला जो कि आज का उच्च स्तर है। निचले स्तर पर कंपनी का शेयर 334.75 रुपये को छुआ। इस समय यह स्टॉक 0.85% की गिरावट के साथ 337 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 348 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 112.55 रुपये है। 911.48 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ कंपनी का आरओसीई 7.53 प्रतिशत और आरओई 3.28 प्रतिशत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.