एलन मस्क से 13 गुना दान दिया है इस भारतीय उद्योगपति ने, दूर-दूर तक कोई नहीं टक्कर में

Updated on 07-11-2024 04:01 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ 290 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। लेकिन डोनेशन देने के मामले में दुनिया में दसवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा पहले नंबर पर हैं। महंगाई को एडजस्ट करके देखा जाए तो जमशेदजी टाटा ने पूरे जीवन में उन्होंने करीब 102.4 अरब डॉलर डोनेट किए थे। 3 मार्च, 1839 को गुजरात के एक पारसी परिवार में जन्मे जमशेदजी टाटा ने भारत को औद्योगिक देशों की जमात करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 1868 में टाटा ग्रुप की स्थापना की थी जो आज देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है। ग्रुप की 30 से अधिक कंपनियां हैं और उसका कारोबार पूरा दुनिया में फैला है।

जमशेदजी टाटा ने अपने परिवार में चैरिटी और सामाजिक दायित्व की संस्कृति को बढ़ावा दिया। उनके बेटों दोराबजी टाटा और रतनजी टाटा ने इस विरासत को आगे बढ़ाया। आज भी टाटा परिवार कई तरह के चैरिटेबल कामों में लगा है। इनमें शिक्षा और स्वास्थ्य प्रमुख हैं। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की 66% टाटा ट्रस्ट्स के पास है। टाटा द्वारा बनाए गए संस्थानों से आज लाखों लोगों को फायदा मिल रहा है। सबसे ज्यादा दान देने वालों की लिस्ट में भारत के अजीम प्रेमजी पांचवें नंबर पर हैं। वह विप्रो के फाउंडर अब तक 21 अरब डॉलर का दान दे चुके हैं।

सबसे बड़े दानवीर


इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 75.8 अरब डॉलर का दान दिया है। अमेरिका का जाने-माने निवेशक वॉरेन बफे ने 32.1 अरब डॉलर और जॉर्ज सोरोस ने 32 अरब डॉलर का दान दिया है। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने 14 अरब डॉलर का दान दिया है। इसी तरह माइकल ब्लूमबर्ग ने 12.7 अरब डॉलर, ली का-शिंग ने 10.7 अरब डॉलर, एंड्रयू कार्नेगी ने 9.5 अरब डॉलर और एलन मस्क ने 7.6 अरब डॉलर का दान दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत की कुछ अच्छी बातें निकल कर सामने आईं हैं। संकेत मिले हैं कि दोनों देश के वार्ताकार अगले 60 दिनों…
 24 June 2026
नई दिल्‍ली: ऋषभ पंत की सैलरी में 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कटौती पर दिग्‍गज उद्योगपति हर्ष गोयनका ने चुटकी ली है। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्‍ट…
 24 June 2026
नई दिल्ली: बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। इसके तहत स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर जैसी कंपनियां अब अपने ब्रांड…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट से एक और बड़ा झटका लगा है। अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नीरव…
 24 June 2026
नई दिल्ली: किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने देश…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महाराष्ट्र सरकार के साथ सब्सिडी और इंसेंटिव से जुड़े विवादों के चलते दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ऑटो अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के अगले विस्तार को राज्य…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी एक फ्लाइट बीते सोमवार की रात दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना हुई थी। उसमें 200 से अधिक…
 24 June 2026
नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम करने के लिए हुए समझौते (MoU) के बाद भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। विदेश मंत्रालय के…
 23 June 2026
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
Advt.