भारत मूल के इस गेंदबाज ने ली टी20 वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक

Updated on 30-10-2022 06:55 PM

खेल डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप में फिलहाल क्वालिफाइंग राउंड के मैच जारी हैं। मंगलवार को ग्रुप ए के मुकाबले में नीदरलैंड ने नामीबिया को हरा दिया। वहीं, श्रीलंका और यूएई के बीच मैच जारी है। यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 152 रन बनाए। हालांकि, इस मैच में यूएई के कार्तिक मयप्पन ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। यूएई का यह स्पिनर 2022 टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाला पहला गेंदबाज बन गया है।

मयप्पन ने 15वें ओवर में लगातार गेंदों पर श्रीलंका के भानुका राजपक्षा, चरिथ असलंका और कप्तान दासुन शनाका को पवेलियन भेजा। राजपक्षा पांच रन बना सके। वहीं, असलंका और शनाका तो खाता भी नहीं खोल सके।

श्रीलंका की ओर से पाथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 74 रन की पारी खेली। वहीं, कुसल मेंडिस ने 18 और धनंजय डी सिल्वा ने 33 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका।ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में 22 साल के मयप्पन ने इतिहास रचा। वह मूलत: लेग स्पिनर हैं। मयप्पन का जन्म आठ अक्तूबर 2000 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। 2019 में उन्होंने यूएई की सीनियर टीम में डेब्यू किया था। उन्होंने आठ दिसंबर 2019 को यूएई के लिए वनडे में डेब्यू किया था। यह मैच यूएसए के खिलाफ था। इसके बाद उन्हें 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भी यूएई की टीम में शामिल किया गया था।

मयप्पन ने 2021 IPL auction के लिए भी अपना नाम भेजा था। वह यूएई से आईपीएल ऑक्शन के लिए नाम भेजने वाले दूसरे क्रिकेटर थे। उन्हें ऑक्शन के मेन इवेंट के लिए सेलेक्ट भी कर लिया गया था। वह एसोसिएट देशों से ऑक्शन के लिए नामित होने वाले तीन क्रिकेटरों में से एक थे। मयप्पन के अलावा यूएसए के अली खान और नेपाल के संदीप लामिछाने को भी ऑक्शन लिस्ट में शामिल किया गया थाा।

मयप्पन आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के डेवलपमेंट स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा यूएई के चर्चित टी10 लीग में भी खेल चुके हैं। उन्होंने कुमार संगकारा, क्रिस गेल और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों से मिल चुके हैं और उनसे टिप्स भी ले चुके हैं। मयप्पन यूएई के लिए वह ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.