लिस्टिंग वाले दिन ही रुला दिया निवेशकों को इस आईपीओ ने

Updated on 30-01-2024 01:50 PM
नई दिल्ली: रूम एयर कंडीशनर के निर्माण के लिए ओरिजिनल डिज़ाइन मैन्युफैक्चरर (ODM) कंपनी ईपैक ड्यूरेबल्स (Epack Durables) के आईपीओ ने निवेशकों को निराश किया है। इसका आईपीओ पिछले सप्ताह ही आया था जिसमें निवेशकों को 19 से 24 जनवरी तक बोली लगाने का अवसर मिला था। इस आईपीओ का ऑफर प्राइस 230 रुपये प्रति शेयर था। आज इसका शेयर करीब चार फीसदी डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ।

निवेशकों को पहले दिन ही हुआ घाटा


आज सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर ईपैक डयूरेबल्स की लिस्टिंग 225 रुपये प्रति शेयर पर हुई। यही इसका अभी तक उच्चतम स्तर है। कुछ देर बाद ही इसका दाम घटते हुए 211 रुपये यानी इश्यू प्राइस से आठ फीसदी तक गिर गया। हालांकि बाद में इसका दाम सुधरा। समाचार लिखे जाने के समय इसका शेयर 216.90 रुपये यानी ऑफर प्राइस से करीब छह फीसदी के डिस्काउंट पर ट्रेड हो रहा था।

क्या करती है कंपनी


ईपैक ड्यूरेबल्स रूम एयर कंडीशन के ओडीएम बनाने वाली जानी-मानी कंपनी है। यह शीट मेटल पार्ट्स, इंजेक्शन मोल्डेड पार्ट्स, क्रॉस-फ्लो फैन्स और पीसीबीए जैसे कुछ प्रमुख घटकों का भी निर्माण करता है। ये पार्ट-पुर्जे रूम एयर कंडीशनर के निर्माण में व्यापक रूप से उपयोग किए जाते हैं। इसके अलावा कंपनी छोटे घरेलू उपकरण (एसडीए) बाजार में भी अच्छी पकड़ रखती है। ईपैक ड्यूरेबल लिमिटेड में कुल 5 मैन्युफैक्चरिंग और ऑपरेशनल यूनिट हैं। इनमें से चार प्रोडक्शन फैसिलिटी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित हैं।

कब खुला था आईपीओ


ईपैक ड्यूरेबल IPO जनवरी 19, 2024 से जनवरी 23, 2024 तक खोलने की पूर्व निर्धारित योजना थी। लेकिन 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शेयर बाजार में छुट्टी थी। इसलिए इसके बिडिय पीरियड को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया था। इसके एक शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। बुक बिल्डिंग IPO के लिए प्राइस बैंड प्रति शेयर ₹218 से ₹230 की रेंज में सेट किया गया था।

16 गुना हुआ था ओवरसब्सक्राइब्ड


इस आईपीओ को निवेशकों को बढ़िया रिस्पांस मिला था। बिडिंग के अंतिम दिन यह आईपीओ 16.37 गुना ओवर सब्सक्राइब्ड हुआ था। कंपनी के 1.99 करोड़ शेयरों का इश्यू साइज था जबकि इसके 32.7 करोड़ शेयरों के लिए बिड किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.