2 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ यह IPO, 74 रुपये के 'फायदे' पर पहुंचे शेयर

Updated on 01-11-2022 07:26 PM

केबल्स और वायर हार्नेस असेंबलीज बनाने वाली कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) के आईपीओ को मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। डीसीएक्स सिस्टम्स का आईपीओ सोमवार को पहले ही दिन 2.11 गुना सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी के आईपीओ का रिटेल कोटा तो शुरुआती 90 मिनट में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। डीसीएक्स सिस्टम्स का आईपीओ 2 नवंबर 2022 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 197-207 रुपये है। 

74 रुपये है कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम
बाजार पर नजर रखने वाले लोगों के मुताबिक, डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) के शेयर ग्रे मार्केट में 74 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर कंपनी के शेयर 207 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर अलॉट होते हैं और 74 रुपये के प्रीमियम पर इनकी लिस्टिंग होती है तो डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयर 284 रुपये के करीब मार्केट में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार 11 नवंबर को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं। 

लिस्टिंग गेन्स के लिए इश्यू को सब्सक्राइब कर सकते हैं इनवेस्टर्स
डीसीएक्स सिस्टम्स ने आईपीओ से पहले ही एंकर इनवेस्टर्स  से 225 करोड़ रुपये जुटाए हैं। डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) के आईपीओ में 400 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर का फ्रेश इश्यू और 100 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। ज्यादातर ब्रोकरेज हाउसेज ने डीसीएक्स सिस्टम्स के आईपीओ को सब्सक्राइब रेटिंग दी है। घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि डिफेंस स्टॉक्स में काफी हलचल है और इस स्पेस में लगातार खबरें आ रही हैं। हमारा मानना है कि कंपनी का आईपीओ अच्छा परफॉर्म करेगा। हमारी सलाह है कि इनवेस्टर्स लिस्टिंग गेन्स के लिए इश्यू को सब्सक्राइब कर सकते हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.