ये बर्बरता है... पाकिस्तान के शर्मनाक हमले से 3 क्रिकेटरों ने गंवा दी जान, राशिद खान ने दुख में लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट

Updated on 18-10-2025 02:27 PM
अफगानिस्तान के क्रिकेट कप्तान राशिद खान ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के नागरिक इलाकों में की गई हवाई हमलों में तीन युवा क्रिकेटरों की मौत के बाद उन्होंने इस हमले को पूरी तरह से अनैतिक और बर्बर बताया है। राशिद खान की यह प्रतिक्रिया अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) द्वारा अगले महीने पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज से टीम के हटने की घोषणा के बाद आई है।

तीन खिलाड़ियों की जान चली गई

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) का यह फैसला पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर की गई हवाई हमलों की एक सीरीज के बाद आया है। इन हमलों में तीन युवा खिलाड़ियों सहित कई नागरिक मारे गए थे। 5 नवंबर से 29 नवंबर तक लाहौर और रावलपिंडी में होने वाली यह ट्राए सीरीज अब अनिश्चितता के भंवर में फंस गई है। राशिद खान ने भी इस त्रासदी पर गहरा दुख और पीड़ितों के परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया है।
एसीबी के एक बयान में दावा किया गया है कि पक्तिका प्रांत में नागरिक आवासों पर हुए हमलों के दौरान तीन युवा क्रिकेटरों की जान चली गई। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि ये खिलाड़ी पूर्वी पक्तिका प्रांत में, पाकिस्तान सीमा के पास एक दोस्ताना मैच में भाग लेने के लिए उर्गुन से शरना गए थे। बोर्ड ने कहा, 'उर्गुन में घर लौटते समय, उन पर एक सभा के दौरान हमला किया गया।' बोर्ड ने इसे पाकिस्तानी शासन द्वारा किया गया एक कायरतापूर्ण हमला करार दिया

कौन हैं मरने वाले 3 खिलाड़ी?

जिन तीन खिलाड़ियों की मौत हुई उनकी पहचान कबीर, सिब्गतुल्लाह और हारून के रूप में हुई है। इस हमले में पांच अन्य लोग भी मारे गए। इस लड़ाई में दोनों तरफ दर्जनों लोग मारे गए हैं। इसके बाद 48 घंटे का संक्षिप्त युद्धविराम हुआ था,लेकिन पाकिस्तान द्वारा कथित तौर पर अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में डूरंड लाइन के साथ अर्गुन और बर्मल जिलों में आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले करने के बाद यह युद्धविराम टूट गया। तालिबान ने इन हमलों को युद्धविराम का उल्लंघन बताया।

राशिद खान ने निकाला गुस्सा

सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में, राशिद खान ने गहरा दुख और गुस्सा व्यक्त किया। राशिद ने लिखा, 'मैं अफगानिस्तान पर हालिया पाकिस्तानी हवाई हमलों में नागरिक हताहतों की खबर से बहुत दुखी हूं।' उन्होंने कहा, 'एक ऐसी त्रासदी जिसने महिलाओं, बच्चों और महत्वाकांक्षी युवा क्रिकेटरों की जान ले ली जिन्होंने दुनिया के मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखा था।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.