इसे कहते हैं इज्जत कमाना... हाथ बांधकर चुपचाप धोनी को सुनते रहे 8-10 विरोधी खिलाड़ी

Updated on 22-04-2023 09:47 PM
चेन्नई: आईपीएल 2023 में शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कम से कम 8-10 युवा प्लेयर्स महेंद्र सिंह धोनी को घेरकर खड़े हो गए। भारत को दो-दो वर्ल्ड कप दिलाने वाले इस कप्तान ने भी नौनिहालों को निराश नहीं किया और अपने अनुभव साझा किए, जिसे सारे खिलाड़ी बड़ी ध्यान से सुन रहे थे। आईपीएल में सुपरस्टार क्रिकेटरों के साथ मैच के बाद युवा प्लेयर्स की बातचीत और मुलाकात कोई नई बात नहीं है, लेकिन यह पहली बार था जब लगभग आधा विपक्षी स्क्वॉड किसी प्लेयर से मिलने ग्राउंड पर खड़ा हो गया हो।
16वें सीजन के 29वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराने के बाद और अवॉर्ड सेरेमनी से पहले धोनी ने अपना बेशकीमती समय निकाला। युवा प्लेयर्स के साथ-साथ सनराइजर्स हैदराबाद के फील्डिंग कोच और स्काउट हेमांग बदानी भी धोनी की बात सुन रहे थे। युवा भारतीय पेसर उमरान मलिक, अब्दुल समद पहचाने जा सकते हैं।
भारत के पूर्व बल्लेबाज और सीएसके का भी हिस्सा रहे रॉबिन उथप्पा ने अपने आईपीएल करियर के आखिरी पड़ाव में युवाओं से अनुभव बांटने के लिए धोनी की तारीफ की। उथप्पा ने जियो सिनेमा को बताया, 'मुझे लगता है कि कुछ कोचों और कप्तानों को भी उनके पास जाना चाहिए और बात करनी चाहिए कि ऐसी कौन सी रणनीतियां हैं, जिन्हें अपनाकर माही इतने साल तक सफल बने हुए हैं। खासकर घरेलू परिस्थितियों में आपको किस तरह से टीम सेट करना है। बहुत सारी टीमें ऐसा नहीं कर रही हैं, कभी-कभी यह कोई दिमाग नहीं होता है।'

उथप्पा ने पिछले कुछ साल में एमएस धोनी के नेतृत्व में सीएसके की निरंतरता की सराहना की और कहा कि यहां तक कि कुछ कोचों और कप्तानों को भी ऊपर जाकर प्रभावशाली कप्तान के साथ बातचीत करने की जरूरत है ताकि यह समझ सकें कि आईपीएल में घरेलू परिस्थितियों के अनुरूप टीमों को कैसे चुना जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
Advt.