दोस्ती में ऐसे डूबे हो गया प्यार, लिंग परिवर्तन कराकर शादी की, लड़के ने छोड़ा तो कर दिया केस

Updated on 06-07-2023 07:00 PM
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से प्रेम का अजीबोगरीब मामला सामना आया है। दो दोस्तों के बीच दोस्ती ऐसी गहरी हुई कि साथ में रहने का फैसला ले लिया। अगल-अलग जिंदगी की कल्पना भी उन्हें बेमानी लग रही थी। दोस्तों ने साथ रहने का फैसला ले लिया। पुरुषों के बीच की दोस्ती संबंध में कैसे बदले? सवाल गहराने लगा। एक मित्र ने दूसरे पर लिंग परिवर्तन का दबाव बनाया। दूसरे दोस्त ने लिंग परिवर्तन भी करा लिया। फिर दोनों ने दोस्तों ने शादी कर ली। दोनों ने किसी भी सामाजिक दबाव के आगे न झुकने का निर्णय लिया। पति-पत्नी के रूप में साथ रहने लगे। लेकिन, कुछ ही महीनों में लड़के ने पत्नी बने दोस्त को छोड़ दिया। अब विवाद गहरा गया है। विवाद गहराने के बाद लिंग परिवर्तन कराने वाले दोस्त ने पति बने साथी पर केस दर्ज कराया है।

पीड़ित 22 वर्षीय दोस्त ने अपने साथी के खिलाफ कौशांबी में मामला दर्ज कराया। उसने अपने कथित पति, उसके पिता और चाचा के खिलाफ धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 504 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत शिकायत दर्ज कराई है। कौशांबी पुलिस पर आईपीसी और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(वी) के तहत उस पर हमला करने, पैसे छीनने और जातिवादी टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया गया है। मझियाराय चक के रहने वाले पीड़ित ने कहा कि उसे 2016 में जिले के हिशामबाद इलाके के एक अन्य व्यक्ति से प्यार हो गया थ। आरोपी ने उस पर लिंग परिवर्तन ऑपरेशन कराने के लिए दबाव डाला। लिंग परिवर्तन के बाद करीब दो साल पहले एक स्थानीय मंदिर में दोनों ने शादी कर ली।

एसपी ने दी जानकारी


कौशांबी के एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऑपरेशन के जरिए अपना लिंग बदलने के बाद वे पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। आरोपी ने पीड़िता से वादा किया कि वह सामाजिक और पारिवारिक दबाव के बावजूद उसे कभी नहीं छोड़ेगा। आरोपी ने पीड़ित की उपेक्षा करना शुरू कर दिया। बाद में लगभग 2-3 महीने पहले उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 'पति' अब उसका फोन भी नहीं उठा रहा है। आरोपी के पिता और चाचा ने मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

लिंग परिवर्तन के लिए कराई सर्जरी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मैंने 8 लाख रुपए की लागत से लिंग परिवर्तन सर्जरी कराई। इसके अलावा उन्होंने मुझसे 6 लाख रुपए भी ले लिए। यह पैसे मैने मैंने गीत गाकर और नृत्य के माध्यम से कमाए थे। एसपी ने कहा कि आरोपी के परिवार के सदस्यों ने कहा कि पीड़िता एक ट्रांसजेंडर थी। उसने कभी भी लिंग परिवर्तन सर्जरी नहीं कराई। जब पुलिस ने पीड़ित से उस अस्पताल का विवरण मांगा, जहां उसने लिंग परिवर्तन ऑपरेशन कराया था, तो वह विवरण नहीं दे सका। बहाने बनाता रहा। आगे की जांच जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.