शहर में एंट्री करने की जिद कर रहे कांवड़ियों को SSP संजीव सुमन ने यूं मनाया, देखिए वीडियो

Updated on 14-07-2023 01:53 PM
मुजफ्फरनगर: सावन के महीने में उत्‍तर प्रदेश में हर तरफ कांवड़िए कांवड़ यात्रा लेकर निकलते दिख जा रहे हैं। डीजे की धुन पर नाचते गाते जा रहे कांवड़ियों को देखने के लिए भी भीड़ जुट रही है। ऐसे माहौल में मुजफ्फरनगर से एक प्‍यारा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजीव सुमन कांवड़ियों के साथ भोले की बारात चली गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। उनके साथ अन्‍य पुलिसकर्मी भी नाच रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर कर यूजर्स एसएसपी साहब की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात डीजे लेकर जा रहे कांवड़ियों को पुलिस ने शहर में प्रवेश करने से रोक दिया था। शांति व्‍यवस्‍था बरकरार रखने के लिए पुलिस ने यह फैसला किया लेकिन कांवड़िए इससे नाराज हो गए। वे नारेबाजी करते हुए पुलिस और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। हालात जब बेकाबू होने लगे तो एसएसपी संजीव सुमन तक बात पहुंची। तत्‍काल वह मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों से बातचीत कर उन्‍हें शांत कराया। इस बीच कांवड़ियों ने उनसे भगवान शिव के गाने पर नाचने का अनुरोध किया जिसे वे मना नहीं कर पाए। कांवड़ियों के साथ डीजे पर झूमने के बाद उन्‍होंने सभी को बाइपास से रवाना किया। ये सभी हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे थे।

2014 बैच के आइपीएस हैं संजीव सुमन


गौरतलब है कि 2014 बैच के आईपीएस संजीव सुमन मूल रूप से बिहार के खगड़ियाजिले के रहने वाले हैं। उन्‍होंने कंप्‍यूटर साइंस में बीटेक करने के बाद यूपीएससी की तैयारी क। मुजफ्फरनगर से पहले वह लखीमपुर खीरी में एसपी थे। सबसे पहली तैनाती उनको हापुड़ जिले में मिली थी। इसके बाद लखनऊ में बतौर डीसीपी तैनात रहे। एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि मुजफ्फरनगर पुलिस कांवड़ियों को डायवर्ट कर बाइपास से भेजने का प्रयास कर रही थी पर वे शहर में प्रवेश करने की जिद कर रहे थे। मैंने मौके पर जाकर उनसे बातचीत की तो वे मान गए। डीजे पर डांस के दौरान कुछ लोगों ने डांस करते हुए मुझे भी अपने साथ ले लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.