घर बैठे-बैठे इस तरह हासिल करें आभा हेल्थ कार्ड, फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

Updated on 21-10-2024 01:10 PM
इंदौर। भारत सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ देश के लोग ले रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से लोगों का बहुत खर्चा हो जाता है। इन्हीं खर्चों से राहत देने के लिए सरकार प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना लेकर आई थी। इसके तहत लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। अब भारत सरकार लोगों के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट यानी आभा कार्ड भी बना रही है। यह कार्ड कोई भी बनवा सकता है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि इस कार्ड का क्या फायदा है? इसको किस तरह से बनवा सकते हैं?

किस तरह बनवाएं आभा कार्ड?


भारत सरकार आभा कार्ड के जरिए डिजिटल हेल्थ सिस्टम को और ज्यादा मजबूत करना चाहती है। हर भारतीय नागरिक घर बैठे ही आभा कार्ड बनवा सकते हैं।

  • आभा कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://abha.abdm.gov.in/abha/v3/ पर जाएं।
  • 'आभा नंबर बनाएं' पर जाकर क्लिक करें।
  • आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक को सेलेक्ट करना होगा।
  • चयनित आईडी (आधार या ड्राइविंग लाइसेंस) का नंबर दर्ज करें।
  • 'मैं सहमत हूं' के बॉक्स पर टिक करें।
  • आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • ओटीपी को दर्ज करके सबमिट करें।
  • प्रक्रिया पूरी होने पर आपका आभा कार्ड बन जाएगा।

आयुष्मान कार्ड जैसा होता है आभा कार्ड?


भारत सरकार ने आभा कार्ड को डिजिटल हेल्थ सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया है। यह 14 अंकों का एक यूनिक कार्ड है, जिसमें क्यूआर कोड होता है। इसमें आपका मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटली स्टोर होता है। आभा कार्ड आयुष्मान कार्ड की तरह नहीं है। यह आपको फ्री इलाज की सुविधा नहीं देता है।


आभा कार्ड के जरिए इसमें आपकी बीमारियों, इलाज की जगह, दवाइयों, ब्लड ग्रुप और एलर्जी की जानकारी होती है। इलाज के समय आपको अन्य डॉक्यूमेंट्स ले जाने की जरूरत नहीं होती है। आपका काम सिर्फ आभा कार्ड दिखाकर चल सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.