ये फॉग नहीं, स्मॉग है... नोएडा, गाजियाबाद ही नहीं मेरठ से गोरखपुर तक दमघोंटू धुएं से परेशानी

Updated on 03-11-2023 02:06 PM
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स हवा के स्तर को खतरनाक बता रहा है। शहर में एक्यूआई 467 पर पहुंचा दिख रहा है। स्मॉग के असर ने विजिबिलिटी को प्रभावित कर दिया है। शहर में विजिबिलिटी 700 मीटर दिख रही है। यह स्थिति तब है, जब शहर में 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। गाजियाबाद में भी हवा में प्रदूषण का स्तर काफी खराब है। शहर भी स्मॉग ने एक्यूआई 411 दर्ज किया जा रहा है। हवा में पीएम 2.5 का स्तर बढ़ने से लोगों को घरों में कैद होना पड़ रहा है। बाहर निकलने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दम फूलने जैसी समस्या लोगों को झेलनी पड़ रही है।

प्रदेश के अधिकांश शहरों में नवंबर की शुरुआत में ही इस प्रकार की स्थिति ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है। अमूमन दिवाली के बाद प्रदूषण के स्तर में इजाफा होता दिखता है। हालांकि, इस प्रकार की स्थिति ठंड की शुरुआत में ही हो गई है। पराली जलाने का सिलसिला तेज होने पर स्थिति भयावह हो सकती है। प्रदूषण की समस्या हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर बढ़ने के कारण बढ़ती है। हवा में पीएम 10 का स्तर 100 और पीएम 2.5 का 60 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर से ज्यादा बढ़ते ही लोगों की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो जाती है।

हवा में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर


प्रदूषण के स्तर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नोएडा की हवा में पीएम 10 का स्तर 595 मिलीग्राम प्रति घन मीटर है। वहीं, गाजियाबाद की हवा में पीएम 2.5 का स्तर 352 मिलीग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है। दोनों शहरों में बीमार लोगों को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी है। मौसम विभाग की ओर से दिन में प्रदूषण का स्तर इसी प्रकार का रहने का अनुमान है। ऐसे में लोगों की समस्या पूरे दिन बनी रह सकती है। राजधानी लखनऊ में एक्यूआई 134 देखा जा रहा है। इस प्रकार यहां पर अभी हवा सामान्य महसूस हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.