ये तो सुशांत सिंह राजपूत हैं- ऋतिक के स्टंटमैन को देख बोले फैन्स, दिवंगत एक्टर संग गजब इत्तेफाक

Updated on 23-02-2023 08:38 PM
सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जो फिल्म 'विक्रम वेधा' के सेट की है। इस तस्वीर में ऋतिक रोशन स्टंटमेंट मंसूर अली खान के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देख फैन्स एकदम गच्चा खा गए। इस तस्वीर को देख फैन्स को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई। एक पल के लिए उन्हें लगा जैसे सुशांत वापस आ गए हों।
दरअसल इस तस्वीर में स्टंटमैन मंसूर अली खान की शक्ल एकदम Sushant Singh Rajput से मिल रही है। इस तस्वीर को हाल ही एक पपाराजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। मंसूर ने यह तस्वीर Hrithik Roshan के बर्थडे पर शेयर की थी। इस तस्वीर को देखते ही फैन्स एकदम भौचक्क रह गए। उन्होंने मंसूर की सुशांत से मिलती शक्ल और कद-काठी पर हैरानी जताई। मालूम हो कि सुशांत की, तो 2020 में उनकी मौत हो गई थी। जून 2020 में सुशांत बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे।

मंसूर को देख फैन्स को आई सुशांत की याद

देखते ही देखते मंसूर अली खान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इस पर फैन्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक फैन का कहना था कि मंसूर तो एकदम सुशांत के जीरॉक्स हैं। एक और फैन ने लिखा, 'ओह माय गॉड, ये तो एकदम सुशांत है।' पढ़िए फैन्स के कमेंट्स:

मंसूर का सुशांत संग नाम का 'इत्तेफाक'

मंसूर अली खान और सुशांत सिंह राजपूत के बीच एक और गजब का इत्तेफाक देखने को मिला। दरअसल फिल्म 'केदारनाथ' में सुशांत सिंह राजपूत के किरदार का नाम मंसूर था और ऋतिक के इस स्टंटमैन का नाम भी मंसूर है। ऐसा इत्तेफाक देख फैन्स हैरान रह गए। मंसूर अली खान एक स्टंट आर्टिस्ट हैं और कई फिल्मों में ऋतिक रोशन के लिए बॉडी डबल का रोल कर चुके हैं।

ऋतिक के लिए कई फिल्मों में किए स्टंट

मंसूर अली खान इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी ऋतिक के साथ कई तस्वीरें मौजूद हैं। मंसूर अली खान ने फिल्म 'बैंग बैंग' में भी ऋतिक रोशन के स्टंट डबल का रोल प्ले किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.