यही तो अश्विन का जादू है... कहां गिरी बॉल और कैसे घुमी, टॉम लाथम को कुछ समझ ही नहीं आया

Updated on 24-10-2024 12:44 PM
पुणे: भारत के खिलाफ पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने ठोस शुरुआत की। पहले मैच को जीतने वाली कीवी टीम ने यहां टॉस जीता। पिच पर घास नहीं होने की वजह से उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम को उसके सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम और डेवोन कॉन्वे ने ठोक शुरुआत दिलाई। जसप्रीत बुमराह को अपने पहले स्पेल में कोई सफलता नहीं मिली। मोहम्मद सिराज की जगह खेल रहे आकाश दीप को तो तीन ओवर में 20 रन पड़ गए।

अश्विन को पहले ही ओवर में सफलता


न्यूजीलैंड ने 7 ओवर में 30 रन बना लिए थे। टीम का रन रेट 4 से भी ज्यादा का था। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में पहली बार स्पिनर को मौका मिला। अनुभवी रविचंद्रन अश्विन 8वें ओवर में अटैक पर आए। उन्होंने अपनी 5वीं गेंद पर ही टॉम लाथम को आउट कर दिया। राउंड द विकेट से डाली गई गेंद लेग स्टंप पर गिरने के बाद तेजी से मिडिल स्टंप की तरफ घूमी। लाथम टर्न की उम्मीद नहीं कर रहे थे और गेंद पैड पर खा गए। उनके खिलाफ जोरदार अपील हुई और अंपायर ने उंगली उठा दी।

11 पारी में 9वीं बार बने शिकार


आउट होने के बाद टॉम लाथम ने डीआरएस भी नहीं लिया और पवेलियन लौट गए। टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 11 पारियों में अश्विन के सामने टॉम लाथम आए हैं। इस दौरान अश्विन ने उन्हें 9 बार आउट किया है। इन 11 पारियों में अश्विन के खिलाफ कीवी कप्तान के बल्ले से 360 गेंद पर 128 रन निकले हैं। उनका अश्विन के खिलाफ औसत 14.22 का है। इस पारी में लाथम ने 22 गेंद पर 15 रन बनाए।

पहले टेस्ट में ठंडे रहे थे अश्विन


बेंगलुरु टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन कोई कमाल नहीं कर सके थे। मैच की पहली पारी में 16 ओवर डालकर उन्होंने सिर्फ एक विकेट लिया। इस दौरान सिर्फ एक ही मेडन ओवर डाल पाए और 94 रन खर्च कर दिए। उनकी इकोनॉमी 5.90 की रही। दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 5वें गेंदबाज के रूप में उन्हें मौका दिया। 2 ओवर में सिर्फ ने 6 रन दिए और विकेट नहीं ले पाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.