यह छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने वाला सर्वहारा बजट है : मूणत

Updated on 09-02-2024 04:49 PM

 रायपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने छत्तीसगढ़ के बजट 2024 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उसे सर्वकल्याण को समर्पित बजट बताया है। मूणत ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया  है,जो दूरदर्शिता का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि इस बजट से समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचेगा। इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार, प्रशिक्षण और नौकरी का जहां नया प्रावधान किया गया है, तो वहीं मौजूदा व्यवस्थाओं में सुधार के व्यापक प्रयास भी किये गये हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीते  5 सालों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ का विकास रूक गया था और राज्य बदहाली के साथ ही पिछड़ता जा रहा था,किंतु अब तस्वीर बदलने जा रही है।



मूणत ने कहा कि तकनीक आधारित  व्यवस्थाओं को लेकर को बजट में कई प्रावधान किये गये हैं,जो युवा छत्तीसगढ़ को विकासपथ पर तेजी से अग्रसर करने में सहायक होंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने  बजट को रेवेन्यू सरप्लस वाला बजट बताया है,क्योंकि कोई नया कर प्रस्ताव नहीं है, न ही करो की दरों में वृद्धि का कोई प्रस्ताव है। यह इस बात जो इंगित करता है कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ की आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए भी हर दृष्टिकोण से प्रयास कर रही है। इस बजट में युवाओं,किसानों,महिलाओं,व्यापारी वर्ग को राहत देने के किये कई व्यापक प्रावधान किए गए हैं,जो छत्तीसगढ़ को आर्थिक मजूबती देने के साथ ही सकारात्मक माहौल उत्पन्न करेगा।


मूणत ने कहा कि बजट में राज्य के प्रमुख शहरों के विकास के साथ ही बस्तर औऱ सरगुजा जैसे आदिवासी अंचलों में विकास के लिए तैयार की गई विशेष योजना की झलक साफ दिखाई दे रही है। बजट मद किये गए प्रावधान इस बात को प्रदर्शित करते हैं कि यह बजट सर्वहारा का है जो छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने वाला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.