यही है राइट च्वाइस, तमिलनाडु में शराबबंदी पर पूरा विपक्ष स्टालिन सरकार के साथ

Updated on 23-06-2023 06:30 PM
चेन्नै:तमिलनाडु में शराबबंदी के मुद्दे पर स्टालिन सरकार को विपक्ष का भी साथ मिलता दिख रहा है। बीते दिनों स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार ने पार्ट वन लागू करते हुए राज्य की 500 शराब की दुकानें बंद करने का फैसला लिया है। शराबबंदी का स्वागत करते हुए राज्य के कई राजनीतिक दलों ने स्टालिन सरकार से पूर्ण शराबबंदी लागू करने का आग्रह किया। एमडीएमके नेता वाइको ने एक बयान में कहा कि, मैं स्टालिन सरकार के 500 शराब की दुकानें बंद करने के के फैसले का स्वागत करता हूं। दरअसल द्रमुक सरकार ने सत्ता में आने के बाद शराबबंदी का वादा किया था जिसके पहले चरण में शराब की 500 दुकानें बंद की गई हैं।

तमिलनाडु में हैं शराब की 5,329 दुकानें

वाइको ने कहा कि, 'मैं राज्य में 5,329 दुकानों में से 500 को बंद करने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत करता हूं। हालाँकि, हमारा उद्देश्य पूर्ण शराबबंदी है और मैं राज्य सरकार से सभी शराब की दुकानों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का आग्रह करता हूँ, ” राज्य सरकार ने 12 अप्रैल को विधानसभा में घोषणा की थी कि इस साल 500 शराब की दुकानें बंद रहेंगी. हाल ही में एक जीओ पारित किया गया, जिसमें गुरुवार से बंद की घोषणा की गई।

विपक्ष ने बंदी के साथ की पुनर्वास केंद्र की मांग

तमिल मनीला कांग्रेस नेता जी के वासन ने भी डीएमके की स्टालिन सरकार से पूर्ण शराबबंदी लागू करने का आग्रह किया। “द्रमुक के चुनावी वादों में से एक तमिलनाडु को शराब मुक्त बनाना था। लेकिन वासन ने कहा एक बार सत्ता में आने के बाद, उसने शराब की बिक्री से वित्तीय लाभ उठाने की कोशिश की थी। एमएनएम अध्यक्ष कमल हासन ने टैस्मैक की दुकानें बंद होने का स्वागत करते हुए मांग की कि राज्य सरकार शराब पीने के आदी लोगों के इलाज के लिए हर तालुक में पुनर्वास केंद्र खोले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.