यही तो है पगला जाना...! डेविड वॉर्नर को आउट करने पर कलीमुल्लाह ने खोया आपा, की ऐसी हरकत

Updated on 06-06-2024 01:11 PM
ब्रिजटाउन: भारत-आयरलैंड मैच में कॉमेंट्री के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू खुद से सिर्फ 2 साल बड़े रवि शास्त्री को 'भैया-भैया' कहकर संबोधित कर रहे थे। यह उस समय को दर्शाता है, जिसमें सीनियर्स का सम्मान होता है। खेल की गरिमा और खिलाड़ी की प्रतिष्ठा सर्वोपरि होती है तो इसके अगली ही सुबह यानी आज ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की थी। क्रिकेट इतिहास में महान ओपनरों की लिस्ट में निर्विरोध रूप से शामिल डेविड वॉर्नर को आउट करने के बाद ओमान का पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी कलीमुल्लाह आपा खोते नजर आए। जश्न के दौरान उन्होंने सारी हदें पार कर दीं। कभी बॉक्सिंग रिंग की तरह हवा में मुक्का चलाते दिखे तो कभी फुटबॉल को किक मारने के अंदाज में हवा में पैर मारते।

वॉर्नर शांति से लौट गए वापस

पागलपन का आलम यह था कि उन्होंने जबड़ा भींच रखा था और मुंह फाड़े चिल्ला रहे थे, मानों क्रिकेट नहीं जंग के मैदान में हों और दूसरी ओर, डेविड वॉर्नर अकेले ओमान की मिट्टी पलीद करके बेहद शांत तरीके से पवेलियन लौट रहे थे। उन्हें पता था उनका क्या काम है। उन्हें क्रिकेट खेलना था। टीम के लिए रन बनाना था और वह अपना काम बखूबी अंजाम देकर लौटे। ऑस्ट्रेलियाई टीम एक समय 50 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी और फिर डेविड वॉर्नर ने मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर टीम को 164 तक पहुंचा दिया।

एक और बात, इसमें कोई शक नहीं कि क्रिकेट में विकेट लेने के बाद गेंदबाज अलग अलग तरह से सेलिब्रेशन करते हैं। हर गेंदबाज का अपना एक जश्न मनाने का तरीका होता है। इमरान ताहिर पूरे मैदान पर भागते थे तो ड्वेन ब्रावो चैंपियन डांस करते थे। कई बार बल्लेबाजों को चिढ़ाने के लिए ड्रेसिंग रूम की तरफ जाने का इशारा कर देते हैं तो कभी फ्लाइंग किस करते हैं। आईपीएल में फ्लाइंग किस करने की वजह से ही हर्षित राणा पर बैन लग गया था। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में ओमान के इस खिलाड़ी का जश्न बेहद शर्मनाक था। सोशल मीडिया पर फैंस को यह पसंद नहीं आया।

ओमान को झेलनी पड़ी हार

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस 10वें मैच में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। स्टोइनिस ने 67 तो वॉर्नर ने 56 रनों का योगदान दिया। जवाब में ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 125 रन ही बना सकी। ओमान की यह लगातार दूसरी हार है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 39 रनों की जीत के साथ खाता खोला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.