गुड़गांव में आ रहा है यह लक्जरी प्रोजेक्ट, कम से कम 4 करोड़ रुपये का है फ्लैट

Updated on 28-11-2023 03:28 PM
नई दिल्ली: कोरोना काल बीतने के बाद दिल्ली एनसीआर की प्रॉपर्टी (Property in Delhi NCR) को पंख लग गए हैं। पुराने प्रोजेक्ट में इंवेंट्री तेजी से कम हो रही है। नए प्रोजेक्ट भी खूब लॉन्च होने लगे हैं। इसी क्रम में गंगा रियल्टी (Ganga Realty) ने गुड़गांव के सेक्टर 84 में 3 और 4 बीएचके के रेजिडेंशियल फ्लैट और पेंटहाउस के प्रोजेक्ट को लॉन्च करने की घोषणा की है। इसे लक्जरी प्रोजेक्ट के रूप में डेवलप किया जा रहा है। मतलब कि इसमें वह तमाम सुविधाएं होंगी, जो कि आप फिल्मों या टेलीविजन सीरियल के मकानों में देखते हैं। हां, दाम भी इन फ्लैटों का लक्जरी जैसा ही होगा।

1,000 करोड़ रुपये का होगा निवेश


बताया जाता है कि इस प्रोजेक्ट में गंगा रियल्टी कंपनी 1,000 करोड़ की ज्यादा का निवेश करेगी। 8.33 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में आर्किटेक्चर और सस्टेनेबिलिटी के रूप में लंदन की एक फर्म के साथ एमओयू किया गया है। नंदका 84 के नाम से इस प्रोजेक्ट को तैयार किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को एक ही फेज में तैयार करने की योजना है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट साल 2028 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

फ्लैट का क्या दाम है


कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में अपार्टमेंट और पेंटहाउस की कीमत 4.05 करोड़ से शुरू हो रही हैं। इस प्रोजेक्ट में 46 मंजिला चार टावर बनाने का प्लान है। इन चारों टावरों में 302 फ्लैट और पेंटहाउस प्लान किए गए है। फ्लैट और पेंटहाउस का एरिया 3050 से लेकर 3850 स्क्वायर फुट तक का होगा। बताया जाता है कि इन फ्लैटों की डिजाइन यूरोप के देशों जैसी होगी। इसके हर कमर में नेचुरल लाइट पहुंचेगी। इसका निर्माण भी अत्याधुनिक तकनीक से किया जाएगा।

सुविधाएं क्या-क्या होंगी


गंगा रियल्टी के संयुक्त प्रबंध निदेशक विकास गर्ग के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में सोशल क्लब, बिजनेस क्लब और स्पोर्ट्स क्लब भी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस प्रोजेक्ट में सोशल क्लब, बिजनेस क्लब और स्पोर्ट्स क्लब की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस परियोजना में इन्फिनिटी पूल, कम्युनिटी लाउंज, ओपन-एयर डाइनिंग, मिनी थिएटर, सीनियर सिटिजन डेक, योग कक्ष, ध्यान कक्ष, बच्चों का जिम, बच्चों का मेनिया, स्पा, सैलून, गेमिंग जोन, लाइब्रेरी समेत कई जरूरी सुविधाएं होंगी। उनका कहना है कि गुड़गांव में उनके पहले लक्जरी प्रोजेक्ट के लिए कई बेहतर प्रतिक्रियाएं मिलीं हैं।

इस प्रोजेक्ट में सोशल क्लब, बिजनेस क्लब और स्पोर्ट्स क्लब की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस परियोजना में इन्फिनिटी पूल, कम्युनिटी लाउंज, ओपन-एयर डाइनिंग, मिनी थिएटर, सीनियर सिटिजन डेक, योग कक्ष, ध्यान कक्ष, बच्चों का जिम, बच्चों का मेनिया, स्पा, सैलून, गेमिंग जोन, लाइब्रेरी समेत कई जरूरी सुविधाएं होंगी।
गंगा रियल्टी के संयुक्त प्रबंध निदेशक विकास गर्ग

इस प्रोजेक्ट की कनेक्टिविटी


नंदका 84 प्रोजेक्ट द्वारका एक्सप्रेसवे/उत्तरी पेरिफेरल रोड से 2 मिनट की ड्राइव पर स्थित है। एनएच-48, क्लोवरलीफ़ फ्लाईओवर, ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट, आईजीआई और दिल्ली के प्रीमियम हॉटस्पॉट राजीव चौक के लिए यहां से सीधी कनेक्टिविटी है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में डेवलपर मियावाकी गार्डन, औषधीय गार्डन पौधे, हवा शुद्ध करने वाली वनस्पति, जड़ी-बूटी गार्डन, एक पंचतत्व मार्ग, ईवी चार्जिंग स्टेशन, बर्ड एरिया, फ्रैगरेंस गार्डन और रिफ्लेक्सोलॉजी भी विकसित करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.