₹1625 से टूटकर ₹699 पर आ गया यह मल्टीबैगर स्टॉक, दिवाली से पहले निवेशक कंगाल, ट्रेडिंग हुई बंद

Updated on 22-10-2022 06:29 PM

 नई दिल्ली
Multibagger Stock return: आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसमें पैसे लगाने वाले कुछ महीने पहले तक करोड़पति बन गए थे। हालांकि, इस वक्त उनकी संपत्ति घटकर आधी हो गई है और अब इस शेयर की बीएसई-एनइसई (BSE-NSE) पर ट्रेडिंग बंद (Trading closed) कर दी गई है। हम बात कर रहे हैं एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड ( Sel Manufacturing Company Ltd) के शेयरों की। इस मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger stock) में पैसे लगाने वाले पिछले 6 महीने में ही कंगाल हो गए हैं। उन शेयरहोल्डर्स को तगड़ा नुकसान हुआ है, जिन्होंने अब तक इसमें अपने निवेश को बनाए रखा है।

₹1625 से टूटकर ₹699 पर आ गया भाव
SEL Manufacturing Company Ltd  के शेयर 6 महीने पहले एनएसई पर ₹1625 रुपये (22 फरवरी 2022 का बंद भाव) से घटकर 699 रुपये पर आ गया है। यानी पिछले छह महीने में ही इसने 57% का नुकसान कराया है। 6 महीने पहले अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में एक लाख रुपये लगाए होते तो आज यह रकम घटकर 43 हजार रुपये रह जाती।
 
हालांकि, इस शेयर ने इस साल YTD में अब तक 1,474.32% का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक साल में यह 14,021.21% चढ़ा है। पिछले साल इसकी कीमत मात्र 5 रुपये थी। यानी पैसे लगाने वालों को करोड़ों का मुनाफा हो है। लेकिन पिछले कई सत्रों से यह शेयर लगातार गिर रहा था और अब बीएसई एनएसई पर इसका कारोबार बंद है। बीएसई एनएसई पर इस शेयर का अंतिम कारोबार 14 अक्टूबर दिखा रहा है। बता दें कि कंपनी लगातार नुकसान में चल रही थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.