बाबर आजम से भी खूंखार है यह पाकिस्तानी बल्लेबाज! गॉल टेस्ट में अपने शतक से मचा दी तबाही

Updated on 18-07-2023 05:59 PM

नई दिल्ली: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गॉल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मेहमान टीम पाकिस्तान ने श्रीलंका को इस मैच में 312 रन पर आउट करने के बाद जबरदस्त बल्लेबाजी भी की है। पाक के मध्य क्रम के बल्लेबाज सौद शकील ने अपनी बल्लेबाजी से सबको काफी ज्यादा प्रभावित किया है। उन्होंने धैर्य दिखाते हुए गजब बल्लेबाजी की है।

सौद शकील ने ठोका शतक
27 साल के पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सौद शकील ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में लाजवाब शतक जड़ा है। इतना ही नहीं बल्कि वह अभी भी नाबाद हैं। जब पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर रन बनाने में फेल हुआ तो उसके बाद सौद ने टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाला। वह पिच पर डटे रहे। हालांकि बाद में उनका साथ सलमान अली ने भी दिया जो 83 रन बनाकर आउट हो गए। सौद शकील इस समय 254 गेंदों का सामना कर 161 रन पर खेल रहे हैं। उनके बल्ले से इस पारी में अब तक 15 चौके देखने को मिले हैं।
 
कुछ ऐसा चल रहा है मैच का हाल
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके चलते वह पहली पारी में एंजलो मैथ्यूज के अर्धशतक (64) और धनंजय डे सिल्वा के शतक (122) के चलते 312 रन बोर्ड पर लगाने में सफल रहे। पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और अबरार अहमद ने 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा सलमान अली अघा को भी 1 सफलता मिली।
 
इसके जवाब में तीसरे दिन तक पाकिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर 394 रन बना दिए। पाक के पास इस समय 82 रन की लीड है। श्रीलंका की तरफ से अब तक प्रभाथ जयसूर्या और रमेश मेंडिस ने 3-3 विकेट लिए। कासुन रजिथा और विश्वा फर्नांडो को भी 1-1 विकेट मिला।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.