पेंसिल बनाने वाली इस कंपनी ने निवेशकों के हो गए मजे, इनवेस्टर्स को हर शेयर पर 610 रुपये की कमाई

Updated on 20-12-2023 02:09 PM
मुंबई: पेंसिल समेत स्टेशनरी गुड्स बनाने वाली कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज (Doms Indutries) जब आईपीओ लाने की योजना बना रहे थे तो बाजार के कुछ विशेषज्ञ का कमेंट कुछ अजीब था। आज की तारीख में वह विशेषज्ञ भी आश्चर्यचकित हैं। आखिर, आश्चर्यचकित क्यों नहीं हो। इसका शेयर आज बीएसई में 1400 रुपये पर लिस्ट हुआ। इस कंपनी ने निवेशकों को लिस्ट होते ही हर शेयर पर 610 रुपये पर कमाई कराई है।

क्या रही लिस्टिंग

डोम्स इंडस्ट्रीज के 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर निवेशकों को 790 रुपये में अलॉट किया गया है। आज सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में यह आईपीओ 1400 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। यह खुलने के बाद कुछ ही मिनट में 1416.50 रुपये पर चला गया। नीचे में इसका शेयर 1354.70 गया था। समाचार लिखे जाने के समय यह 1405.20 रुपये पर ट्रेड हो रहा है।


कब खुला था सब्सक्रिप्शन

बीते 13 दिसंबर को खुला था और 15 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहा था। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और यह पहले ही दिन करीब छह गुना सब्सक्राइब हुआ था।

पैसों का कहां करेगी इस्तेमाल?

आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों से कंपनी नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए करेगी। नए प्लांट की मदद से कंपनी राइटिंग इंस्ट्रूमेंट्स, वॉटर कलर पेन्स, मार्कर्स और हाइलाइटर्स के लिए प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाना चाहती है। इसके अलावा होने वाली अर्निंग को सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने में भी लगाया जाएगा।

आज ही लिस्ट हुआ इंडिया शेल्टर फाइनेंस कारपोरेशन का शेयर

शेयर बाजार में आज ही इंडिया शेल्टर फाइनेंस कारर्पोरेशन का शेयर लिस्ट हुआ। कंपनी ने आईपीओ के दौरान इसके हर शेयर का मूल्य दायरा 469 से 493 रुपये तय किया था। इसका इश्यू प्राइस 493 रुपये रहा था। आज यह बीएसई में 612.70 रुपये पर लिस्ट हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.