कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए सुपरहिट है ये जगह, हाईराइज सोसायटीज का है हब, पूरी डिटेल

Updated on 28-10-2023 03:16 PM
नई दिल्ली: सेक्टर-75 और उसके आसपास के 7X सेक्टर हाईराइज सोसायटीज का हब है। लाखों की आबादी यहां के सेक्टरों में रहती है। जिसके चलते यहां कोई कमर्शल प्रोजेक्ट शुरू होगा तो उसका सफल होना निश्चित है। क्योंकि यहां वॉकिंग डिस्टेंस पर ही काफी बड़ी आबादी रहती है। लोग पैदल भी यहां मॉल आदि में जा सकते हैं। ऑटो, ई-रिक्शा से जाना भी लोगों के लिए आसान है। वहीं, अपनी गाड़ियों से भी लोग जाएंगे, तो पार्किंग की बेहतरीन सुविधा हर जगह मिलेगी। 7X के अलावा आसपास में कई और हाईराइज सोसायटियों के साथ ही दूसरे रिहायशी सेक्टर भी बसे हुए हैं।

बता दें कि किसी भी प्रकार का मार्केट या मॉल और अन्य कमर्शल गतिविधियों की सफलता इसी बात पर निर्भर करती हैं कि वह एरिया पब्लिक की कितनी पहुंच में है। सेक्टर-75 के आसपास की बात करें तो सेक्टर-75 के अलावा अन्य सेक्टरों में सेक्टर-74, 76, 77, 78, 79 आदि में करीब 40 से भी ज्यादा हाईराइज सोसायटियां मौजूद हैं। करीब 40 सोसायटी में लोग रहते हैं। इसके अलावा कई नई सोसायटियां और डिवेलप हो रही हैं, जिनमें आने वाले समय में लोग रहेंगे।

इस पूरे हाईराइज सोसायटीज के हब को 7X एरिया के नाम से जाना जाता है। जहां अनुमान के मुताबिक 3 लाख से ज्यादा आबादी रहती है। जिनकी सेक्टर-75 में स्थित स्पैक्ट्रम मॉल से सीधी पहुंच है। पूरे 7 एक्स एरिया की किसी भी सोसायटी से स्पैक्ट्रम मॉल तक जाने में 5 मिनट से ज्यादा वक्त नहीं लगता है। इसलिए इस एरिया में डिवेलप हो रहे कमर्शल प्रोजेक्ट्स का सफल होना निश्चित माना जा रहा है। यहां के लोगों ने वीकेंड्स पर आसपास में ही मौजूद मॉल और पब्लिक प्लेस में जाना शुरू कर दिया है। क्योंकि जाम से बचने और समय बचाने के लिए लोग पास में भी बेहतर विकल्प देखते हैं। इसलिए यहां मौजूद कमर्शल प्रोजेक्ट्स का मार्केट तेजी से आगे बढ़ रहा है।

आसपास के सेक्टरों से भी अच्छी कनेक्टिविटी

सेक्टर-75 और पूरे 7 एक्स एरिया की शहर के अन्य सेक्टरों से बेहतर कनेक्टिविटी है। सेक्टर-119, सेक्टर-120, 121, 118, 113,117, 116 आदि कई सेक्टरों के लोग सेक्टर-75 के मार्केट और मॉल में आते हैं। क्योंकि अन्य स्थानों पर जाने पर लोगों को जाम में फंसना पड़ता है और समय की भी बर्बादी होती है, लेकिन यहां आने पर इन सेक्टरों के लोगों का समय भी बच जाता है।

चारों ओर हैं खुली-खुली सड़कें

सेक्टर-75 की कनेक्टिविटी की सबसे खास बात यह है कि चारों ओर खुली-खुली सड़कें बनी हुई हैं। इसके चलते किसी भी सड़क पर जाम नहीं लगता है। क्योंकि लोगों के अपने सेक्टरों में जाने के लिए कई सड़के हैं, इसलिए गाड़ियों का दबाब किसी एक सड़क पर नहीं रहता और लोग ट्रैफिक जाम में नहीं फंसते हैं। एक प्रकार से देखा जाए सेक्टर-75 का एरिया आसपास के सेक्टरों का सेंट्रल एरिया बनता जा रहा है। ऐसे में लोगों को कहीं और जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है।

खाने के शौकीनों के लिए भी खास है सेक्टर-75

सेक्टर-75 और आसपास के सेक्टरों के मार्केट में तमाम खाने के विकल्प मौजूद हैं। दिल्ली की तर्ज पर यहां स्ट्रीट फूड की बेहतरीन वैरायटी मिलती हैं। वहीं, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट और कैफे आदि की भरमार है। यानि बजट से लेकर ज्यादा बजट तक के तमाम विकल्प लोगों के पास मौजूद हैं। इसलिए भी लोग शाम को सेक्टर-75 और उसके आसपास के एरिया में निकलते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.