दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार की मुजरिम बनी ये खिलाड़ी, 1 नहीं बल्कि 2 बार की गलती, कर दिया भारी नुकसान
Updated on
22-06-2026 01:30 PM
मैंन्चस्टर: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ऑलराउंडर राधा यादव निशाने पर आ गईं हैं। क्योंकि उनकी लचर फील्डिंग ने विपक्षी खेमे को जीत दर्ज करने में मदद की। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मारिजान काप ने सबसे बड़ी 81 रन की पारी खेली। राधा के पास उनको पवेलियन भेजने के 1 नहीं बल्कि 2 मौके थे।
राधा यादव ने छोड़े 2 कैच
राधा यादव को जब पहला मौका मिला तो पारी का 13वां ओवर चल रहा था। श्री चरणी के सामने 27 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी करते हुए काप ने हवाई हमला किया गेंद वाइड लॉंग-ऑन की दिशा में गई। राधा ने भागते हुए गेंद को अपना हाथों में कैद करने का प्रयास किया। लेकिन संतुलन नहीं बनने के कारण वे कैच को पूरा नहीं कर सकीं।
दूसरी बार जब राधा यादव ने काप का कैच छोड़ा तो 17वां ओवर चल रहा था। शेफाली वर्मा के खिलाफ 5वीं गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद दूरी तय नहीं कर पाई। लॉंग-ऑन की दिशा में राधा तैनात थीं। वे गेंद के नीचे भी पहुंच गई थीं, लेकिन लपकने में कामयाब नहीं हुई। काप इस मौके पर 66 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रही थीं।
टीम इंडिया को भारी पड़ी राधा की गलती
अगर राधा यादव मारिजान काप का कैच पकड़ लेतीं तो मुकाबले का नतीजा कुछ और हो सकता था। 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ 25 के स्कोर पर 2 बल्लेबाजों का गंवा दिया था। लग रहा था भारत आसानी से मैच पर अपनी पकड़ बना लेगा। लेकिन फिर मारिजान काप ने चौथे नंबर पर आकर खेल का रुख ही पलट दिया। उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन की नाबाद पारी खेली। जिसके दम पर अफ्रीका ने 5 गेंद और 6 विकेट शेष रहते जीत अपने नाम की।
अंक तालिका में भारत की स्थिती
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह भारत की पहली हार है। 3 मैचों में 2 जीत के साथ टीम इंडिया दूसरे स्थान पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया 3 मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान पर है। टीम इंडिया के अगले 2 मैच बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से होने वाले हैं।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…