मोहम्मद शमी की वापसी से खतरे में इस खिलाड़ी की जगह

Updated on 21-10-2022 05:34 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 का आगाज होने में अब महज एक ही दिन का समय रह गया है। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को खेले जाने वाले पहले मुकाबले से दूसरे राउंड की शुरुआत होगी, वहीं रोहित शर्मा की अगुवाई में पहला आईसीसी इवेंट खेल रही टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इस महामुकाबले पर भारत-पाकिस्तान समेत दुनियाभर के फैंस की नजरें रहेंगी। ऐसे में क्रिकेट पंडित और पूर्व खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं। भारत की बैटिंग यूनिट तो लगभग तय है, मगर बॉलिंग अटैक में उथल-पुथल मचा हुआ है। जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में बॉलिंग काफी फीका नजर आ रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने जिस टीम का चयन किया है उसमें तेज गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार के साथ मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह शामिल हैं, वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में युजवेंद्र चहल, आर अश्विन और अक्षर पटेल हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में भारत बॉलिंग अटैक में दो रणनीति के साथ उतर सकता है। पहली रणनीति हो सकती है एक स्पिनर के साथ तीन तेज गेंदबाज खिलाने की, ऐसे में हार्दिक पांड्या पांचवे गेंदबाज की कमी पूरी करेंगे। वहीं दूसरी रणनीति दो स्पिनर के साथ तीन गेंदबाज खिलाने की हो सकती है। मगर इस रणनीति से भारत की बल्लेबाजी में गहराई थोड़ी कम रहेगी।

दोनों ही रणनीति में तीन तेज गेंदबाजों का खेलना तया है, ऐसे में मोहम्मद शमी की वापसी से किसका पत्ता कटेगा यह देखने वाली बात होगी। मोहम्मद शमी को जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से शमी ने भारत के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है, मगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म अप मैच में शमी पूरी लय में दिखाई दिए। रोहित शर्मा ने उन्हें पारी का आखिरी ओवर सौंपा जहां उन्होंने एक रन आउट समेत कुल 4 विकेट चटकाए। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि शमी को पाकिस्तान के खिलाफ मौका मिलना तय है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.