प्रिंटेड सर्किट बोर्ड बनाने वाली इस कंपनी को मिला 1200 करोड़ का निवेश, जानें किससे?

Updated on 08-09-2025 04:00 PM
नई दिल्ली: एम्बर ग्रुप (Amber Group) की एक सहायक कंपनी, ILJIN इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया। इस कंपनी को क्रिस कैपिटल (ChrysCapital) और इनक्रेड ग्रोथ पार्टनर्स फंड I (InCred PE) से 1,200 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली है। कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार क्रिस कैपिटल इस निवेश दौर का नेतृत्व कर रहा है। वे 1,100 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। वहीं, InCred PE 100 करोड़ रुपये लगाएगा। यह निवेश इक्विटी शेयरों और अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय वरीयता शेयरों के रूप में होगा। इसका मतलब है कि कुछ समय बाद ये शेयर इक्विटी में बदल जाएंगे।

पहली बार बाहर से मिला निवेश

ILJIN में यह पहली बार है जब किसी बाहरी संस्था ने इतना बड़ा निवेश किया है। कंपनी का कहना है कि इस राशि से उन्हें अपने कामकाज को बढ़ाने और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही, वे कुछ और कंपनियों को खरीदने की भी सोच रहे हैं ताकि बाजार में उनकी स्थिति और मजबूत हो सके।

क्या करती है कंपनी

ILJIN इलेक्ट्रॉनिक्स, एम्बर एंटरप्राइज का एक हिस्सा है। यह कंपनी बेयर प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) और PCB असेंबली बनाने में माहिर है। ये चीजें कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटोमोटिव, टेलीकॉम, हेल्थकेयर, रिन्यूएबल एनर्जी, एयरोस्पेस और डिफेंस जैसे उद्योगों में इस्तेमाल होती हैं। इसके अलावा, ILJIN स्मार्ट वॉच, राउटर, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS), सोलर इन्वर्टर, EV चार्जिंग सॉल्यूशन और UPS सिस्टम जैसे प्रोडक्ट्स के लिए भी बॉक्स बिल्ड सॉल्यूशन देती है।

क्या है कंपनी का बैलेंस शीट

कंपनी ने बताया है कि FY25 में ILJIN ने 2,194 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया। उनका ऑपरेटिंग EBITDA 151 करोड़ रुपये था। FY22 से FY25 तक कंपनी की राजस्व वृद्धि दर 52% रही है। इसका मतलब है कि कंपनी ने पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से विकास किया है। एम्बर ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष और CEO, जसबीर सिंह ने कहा, "1,200 करोड़ रुपये की इस फंडिंग से उन्हें अपने कारोबार को बढ़ाने और नई संभावनाओं को तलाशने में मदद मिलेगी। इससे PCB और EMS सॉल्यूशन में उनकी स्थिति और मजबूत होगी।"

बैटरी एनर्जी स्टेरेज में भी पहल

एम्बर ग्रुप ने हाल ही में पावर-वन माइक्रो सिस्टम्स में भी हिस्सेदारी खरीदी है। इससे कंपनी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS), EV चार्जर, UPS और सोलर इन्वर्टर के बाजार में प्रवेश करेगी। इस समय यह बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा, ग्रुप ने यूनिट्रोनिक्स पीएलसी में भी हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। यूनिट्रोनिक्स इजराइल की एक कंपनी है जो इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और कंट्रोल सिस्टम में काम करती है। वे PLCs, HMIs, PLCs विथ इंटीग्रेटेड HMIs, VFDs और अन्य सॉल्यूशन प्रदान करते हैं।

क्या करता है एम्बर ग्रुप

एम्बर ग्रुप कंज्यूमर ड्यूरेबल्स गुड्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और रेलवे/डिफेंस सेगमेंट में अग्रणी बी2बी सॉल्यूशन प्रोवाइडर है। इसके देशभर में 31 मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स हैं। इस समय एम्बर ग्रुप भारतीय एयर कंडीशनर उद्योग में सबसे बड़ा प्लेयर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.