SBI का यह शेयर जा सकता है 1300 रुपये के पार

Updated on 03-10-2022 06:22 PM

शेयर मार्केट (Share Market) में इस समय किस स्टॉक पर दांव लगाया जाए कि मुनाफा हो? हर एक निवेशक के दिमाग में इस समय यही सवाल आ रहा होगा। ऐसी परस्थितियों में एक्सपर्ट और ब्रोकरेज की राय काफी अहम हो जाती है। ब्रोकरेज हाउस Ambit के अनुसार आने वाले समय में जिन कुछ कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है उसमें एसबीआई कार्ड भी एक है। काफी प्रतिस्पर्धा वाले इस सेक्टर में एसबीआई कार्ड्स (SBI Cards Share Price) का प्रदर्शन बीते दो साल के दौरान बेहतर ही हुआ है। 

Ambit अपने नोट्स में लिखते हैं,“ सबसे महत्वपूर्ण है कि जुलाई 2022 से अगस्त 2022 के दौरान एसबीआई कार्ड्स उन कुछ प्लेयर्स में एक रहा जिसको ग्रोथ हासिलल हुआ है। हालांकि, चालू वित्त वर्ष अबतक में कार्ड से होने वाले खर्च में गिरावट देखी गई है। वित्त वर्ष 2022 में जहां खर्च अबतक 19.2 प्रतिशत रहा था। तो वहीं, अब घटकर 17.7 प्रतिशत तक आ गया है।” ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के प्रदर्शन के आधार पर इस स्टॉक के टारगेट प्राइस को 1312 रुपये कर दिया है। साथ एसबीआई कार्ड्स (SBI Cards Stock) को ‘बाय’ टैग भी दिया है। बता दें, कंपनी के शेयर 1,160 रुपये के अपने उच्चचम स्तर से 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। 

रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार एसबीआई कार्ड से होने वाले खर्च में महीना-दर-महीना के हिसाब से 1.2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। यह तेजी ऐसे समय में दिखी है जब क्रेडिट कार्ड से होने वाले खर्च में 3 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है। इस त्योहारों के सीजन में उम्मीद की जा रही है कि कार्ड से होने वाले खर्च में इजाफा होगा। 

साल 2022 में एसबीआई कार्ड्स के शेयरों का भाव 2.87 प्रतिशत तक लुढ़क कर 901 रुपये के लेवल पर आ गया है। बीते 6 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों की कीमतों में इस दौरान 2.88 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। लेकिन बीता एक महीना फिर से निवेशकों के लिए काफी निराशाजनक रहा है। इस दौरान एसबीआई कार्ड्स के शेयरों की कीमतों में 3.73 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, बीते एक साल के दौरान एनएसई में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.