पेंशन पाने के लिए LIC की यह स्कीम है धांसू, एक बार निवेश करने पर हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

Updated on 08-09-2024 02:05 PM
नई दिल्ली: केंद्र सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) आने के बाद प्राइवेट कर्मचारियों भी पेंशन के विकल्प सोच रहे हैं। हालांकि इनके पास NPS समेत कई ऐसे विकल्प हैं जहां से रिटायरमेंट के बाद मासिक पेंशन पा सकते हैं। इन्हीं में एलआईसी की भी एक ऐसी स्कीम है जो एकमुश्त निवेश पर रिटारमेंट के बाद हर महीने पेंशन देती है। इस स्कीम का नाम एलआईसी सरल पेंशन योजना (LIC Saral Pension Yojana) है। यह एक नॉन-लिंक्ड, एकल प्रीमियम योजना है। यह स्कीम लोगों को सुरक्षित और आरामदायक रिटायरमेंट की सुविधा देती है।

कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ?


यह एक पेंशन स्कीम है। 40 साल से लेकर 80 साल तक का कोई भी शख्स इस स्कीम का फायदा उठा सकता है। इस स्कीम को अकेले या पार्टनर (पति या पत्नी) के साथ मिलकर भी ले सकते हैं। रिटायरमेंट के बाद भी इस स्कीम का लाभ लिया जा सकता है।

कितना देना होता है प्रीमियम?


इसमें कोई मासिक या सालाना प्रीमियम नहीं होता। इस स्कीम में एकमुश्त निवेश करना होता है। यानी एक बार ही प्रीमियम देना होता है। इसके बाद हर महीने पेंशन शुरू हो जाती है जो जिंदगीभर मिलती रहती है। पेंशन की रकम बढ़ती नहीं है। इस स्कीम में जिनती पेंशन से शुरुआत होती है, उतनी ही पूरी जिंदगी मिलती रहती है। पॉलिसी शुरू होने के छह महीने बाद कभी भी सरेंडर किया जा सकता है।

कितनी मिलती है पेंशन?


इस स्कीम में अधिकतम पेंशन की कोई सीमा नहीं है। आप जितनी ज्यादा रकम निवेश करोगे, पेंशन भी उतनी ही ज्यादा मिलेगी। पेंशन के लिए इस स्कीम में एन्युटी खरीदनी होती है। मान लीजिए कि आपकी उम्र 42 साल है और आप 30 लाख रुपये की एन्युटी खरीद रहे हैं, तो आपको 12,388 रुपये महीने की पेंशन मिलेगी। अगर आप ज्यादा पेंशन पाना चाहते हैं तो उसी अनुसार ज्यादा राशि निवेश करनी होगी।

ये सुविधाएं भी हैं इस स्कीम की


  • इस स्कीम के तहत लोन भी ले सकते हैं। प्लान शुरू होने के छह महीने बाद लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लोन की रकम सालाना एन्युटी की 50 फीसदी से ज्यादा नहीं होगी।
  • अगर पॉलिसी होल्डर बीमार पड़ जाता है और इलाज के लिए पैसों की जरूरत है तो पॉलिसी सरेंडर कर सकते हैं। पॉलिसी सरेंडर करने पर ग्राहक को बेस प्राइस का 95% हिस्सा वापस मिल जाता है।
  • अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को बेस प्रीमियम वापस मिल जाता है।
  • इस स्कीम को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं। एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस स्कीम के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.