57% गिर चुका है अडानी ग्रुप का यह शेयर, फिर भी एलआईसी ने बढ़ाई हिस्सेदारी

Updated on 11-04-2023 09:55 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) में एलआईसी (LIC) की शेयरहोल्डिंग्स को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इसकी वजह यह थी कि एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। इससे एलआईसी को भी तगड़ा झटका लगा था। लेकिन इन सबके बावजूद एलआईसी ने मार्च तिमाही में अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) समेत ग्रुप की चार कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी। साथ ही ग्रुप की तीन कंपनियों में एलआईसी ने अपना स्टेक कम किया है। बीती तिमाही में अडानी एंटरप्राइजेज के स्टॉक की कीमत आधी से भी कम रह गई लेकिन एलआईसी ने इसके 357,500 शेयर खरीदे। इस तरह अडानी एंटरप्राइजेज में एलआईसी की हिस्सेदारी मार्च के अंत में 4.25 फीसदी पहुंच गई जबकि दिसंबर के अंत में यह 4.23 परसेंट थी
इतना ही नहीं एलआईसी ने मार्च तिमाही के दौरान अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। दूसरी तरफ कंपनी ने अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), एसीसी (ACC) और अंबूजा (Ambuja) में अपना स्टेक कम किया है। ताजा शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक अडानी पोर्ट्स में एलआईसी की हिस्सेदारी अब 9.12 फीसदी रह गई है जो दिसंबर के अंत में 9.14 फीसदी थी। अडानी ट्रांसमिशन में यह 3.65 से बढ़कर 3.68 परसेंट, अडानी ग्रीन में 1.28 परसेंट से 1.35 परसेंट और अडानी टोटल गैस में 5.96 फीसदी से बढ़कर 6.02 फीसदी पहुंच गई है। अंबूजा सीमेंट्स में एलआईसी की हिस्सेदारी 6.33 फीसदी से घटकर 6.29 फीसदी और एसीसी में 6.41 फीसदी से घटकर 5.13 फीसदी रह गई है।

57 फीसदी गिर चुकी है कीमत


जनवरी के अंत में अडानी ग्रुप की कंपनियों में एलआईसी के निवेश की वैल्यू 30,127 करोड़ रुपये रह गई थी। इस पर काफी बवाल मचा था। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि सरकार ने एसबीआई और एलआईसी को अडानी ग्रुप में निवेश करने के लिए मजबूर किया। हालांकि एलआईसी का कहना था कि उसने लॉन्ग टर्म के लिए निवेश किया है और इसमें पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया है। एलआईसी का साथ ही कहना था कि अडानी ग्रुप में उसका कुल एक्सपोजर उसके कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट का एक फीसदी से भी कम है। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 2.85 फीसदी तेजी के साथ 1800.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था जो इसके ऑल टाइम हाई 4,189.55 रुपये से 57 फीसदी कम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.