रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया अडानी ग्रुप का यह शेयर, मार्केट कैप के मामले में LIC और ITC को छोड़ा पीछे

Updated on 16-09-2022 06:24 PM
 अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर शुरुआती कारोबार में बीएसई पर 3865.60 रुपये पर पहुंच गए। यह इसका नया 52 वीक हाई प्राइस है। वहीं, मार्केट कैप के मामले में नई ऊंचाई हासिल की और एलआईसी, आईटीसी को पीछे छोड़ दिया।
 जानिए किसका कितना मार्केट कैप?
गौतम अडानी की इस कंपनी के शेयर  में मजबूत रैली के बाद इसका मार्केट कैप (M-cap) 4.31 ट्रिलियन रुपये के पार चला गया। इसी के साथ एम-कैप के मामले में अडानी एंटरप्राइजेस ने राज्य के स्वामित्व वाली बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनी आईटीसी (ITC) को पीछे छोड़ दिया। 
बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक,  सुबह 09:30 बजे, 4.31 ट्रिलियन रुपये के मार्केट कैप के साथ अडानी एंटरप्राइजेज मार्केट कैप रैंकिंग में 12 वें स्थान पर पहुंज गया। डेटा से पता चलता है कि एलआईसी 4.23 ट्रिलियन मार्केट कैप के साथ 13 वें स्थान  और आईटीसी 4.13 ट्रिलियन मार्केट कैप के साथ 14 वें स्थान पर है।
 जानिए शेयरों में तेजी की वजह
अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों ने शुक्रवार के इंट्रा-डे ट्रेड में 3 फीसदी की तेजी के साथ 3,865.60 रुपये के नए हाई स्तर पर पहुंच गया और शेयरों में यह तेजी बरकरार है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स में कंपनी को शामिल करने की घोषणा के बाद अब तक सितंबर के महीने में, अडानी एंटरप्राइजेज ने अपने शेयर प्राइस में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी है। इसकी तुलना में निफ्टी 50 इंडेक्स इसी अवधि में 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। अडानी इंटरप्राइजेज 30 सितंबर से श्री सीमेंट के स्थान पर देश के सबसे अधिक ट्रैक किए जाने वाले स्टॉक गेज बेंचमार्क इंडेक्स में शामिल हो जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.