अडानी के इस शेयर ने निवेशकों को कर दिया मालामाल, एक्सपर्ट बोले - 300 रुपये तक जा सकता है भाव

Updated on 27-06-2023 08:47 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में अडानी ग्रुप के एक शेयर ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। यह शेयर रॉकेट की तरह भाग रहा है। आज भी शेयर में बंपर उछाल देखा जा रहा है। इस शेयर को खरीदने की निवेशकों में होड़ लगी हुई है। एक्सपर्ट्स ने भी इस शेयर को बाय की रेटिंग दी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह शेयर 300 रुपये तक जा सकता है। एक खबर के सामने आने के बाद से अडानी के इस शेयर में तेजी देखी जा रही है। यह शेयर अडानी पावर लिमिटेड का है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में अडानी पॉवर ने बताया कि सोमवार को उसने झारखंड के गोड्डा जिले में स्थित अपने पॉवर प्लांट का कमर्शियल ऑपरेशनल सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है।

तकनीकी चार्ट पर मजबूत

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अडानी पॉवर के शेयर तकनीकी चार्ट पर भी मजबूत नजर आ रहे हैं। अडानी पॉवर ने निवेशकों को लगातार बंपर रिटर्न दिया है। पिछले पांच वर्षों में अडानी पॉवर के शेयर ने निवेशकों को 1450.77 फीसदी का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इस अवधि में अडानी पॉवर के शेयर की कीमत करीब 16 रुपये से बढ़कर 253.50 रुपये तक पहुंच गई है। निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में इस शेयर में और तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि इस साल अडानी पॉवर के शेयर में गिरावट देखने को मिली है। यह शेयर इस साल 16 फीसदी से ज्यादा गिरा है। वहीं पिछले पांच दिनों में यह तीन फीसदी से ज्यादा टूटा है।

बिना जानकारी न करें निवेश

शेयर बाजार में बिना जानकारी के निवेश करने पर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। बाजार में किसी भी शेयर को खरीदने से पहले आप एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.