गिरते बाजार में 7% से अधिक उछला टाटा ग्रुप का यह शेयर, छह महीने में सबसे ऊंची उड़ान

Updated on 10-01-2023 07:30 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स में 600 अंक से अधिक गिरावट आई है। लेकिन गिरते बाजार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में काफी तेजी देखी जा रही है। यह शेयर पिछले सत्र में 389.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ था और आज 399.30 रुपये पर खुला। लेकिन दिन चढ़ने के साथ इसमें काफी तेजी आई। एक समय यह सात फीसदी से अधिक तेजी के साथ 417.70 रुपये तक पहुंच गया था। पिछले साल अगस्त के बाद इस शेयर में एक दिन में यह सबसे ज्यादा उछाल है। टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) की बिक्री में तीसरी तिमाही में 15 फीसदी तेजी आई है। इस वजह से टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

हाई एंड लो लेवल

इस स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 528.35 रुपये है जो उसने 18 जनवरी 2022 को छुआ था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 366.05 रुपये है। शेयर 12 मई 2022 को इस स्तर पर पहुंचा था। 31 में से 22 एनालिस्ट्स ने टाटा मोटर्स के स्टॉक को स्ट्रॉन्ग बाय और बाय रेटिंग दी है। सुबह 12.30 बजे टाटा मोटर्स का शेयर 6.82 फीसदी की तेजी के साथ 415.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। टाटा मोटर्स अपनी सहयोगी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) का आईपीओ लाने की तैयारी में है। कंपनी ने पिछले महीने इसकी घोषणा की थी। 19 साल बाद टाटा ग्रुप का कोई आईपीओ आ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.