टाटा के इस शेयर ने निवेशकों को बनाया करोड़पति, अब 80 फीसदी हुआ सस्ता, क्या फिर से बनेगा रॉकेट

Updated on 16-03-2023 09:56 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक्स हैं जिन्होंने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इन शेयरों में निवेश करने वाले मालामाल हो गए हैं। निवेशकों को लगातार बंपर रिटर्न मिला है। ऐसा ही एक स्टॉक टाटा (Tata Group) ग्रुप का भी है। रतन टाटा (Ratan Tata) के टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेस (महाराष्ट्र) लिमिटेड (Tata Teleservices Limited) के शेयर ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इस स्टॉक ने पिछले पांच साल में निवेशकों को 820.31 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। हालांकि अभी स्टॉक में गिरावट देखने को मिल रही है। एक साल पहले 210 रुपये का यह शेयर अभी टूटकर 59 रुपये पर आ गया है। हालांकि निवेशकों को उम्मीद है कि इस शेयर में दोबारा तेजी देखने को मिल सकती है। आज भी इस शेयर में गिरावट है और यह 58.80 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

    निवेशकों को दिया शानदार रिटर्न


    28 फरवरी 2023 को इस शेयर की कीमत 52.55 रुपये थी। यह इसके 52 सप्ताह का लो लेवल है। कंपनी का मौजूदा समय में मार्केट कैप करीब 11,891 करोड़ रुपये है। पिछले 14 महीनों में यह शेयर करीब 80 फीसदी तक गिर चुका है। टाटा टेलीसर्विसेज के शेयर ने पिछले दो वर्षों में करीब 303 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में निवेशकों को 50 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 8 मार्च 2023 को टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड से बीएसई ने प्राइस में उतार-चढ़ाव के बारे में स्पष्टीकरण भी मांगा था।

    क्या करती है कंपनी


    कंपनी के कारोबार की बात करें तो इसके नेट लॉस में गिरावट आई है। टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड का नेट लॉस कम होकर करीब 279 करोड़ रुपये पर आ गया है। इसी तिमाही में एक वर्ष पहले कंपनी को तीन सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ था। बता दें कि टाटा टेलीसर्विसेज कंपनी (Tata Teleservices Limited) वाॅइस व डेटा सर्विसेज देती है। ये कंपनी अपने सेगमेंट में मार्केट लीडर है। टीटीएमएल, टाटा टेलीसर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.