यह स्टार्टअप कंपनी होने जा रही दिवालिया

Updated on 09-09-2022 06:19 PM
एडटेक स्टार्टअप लीडो लर्निंग (Lido Learning) दिवालिया होने जा रही है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) के साथ कंपनी की नियामक फाइलिंग के मुताबिक, लीडो लर्निंग ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच को दिवालियापन के लिए आवेदन किया है। लीडो लर्निंग के निदेशक मंडल ने दिवाला और दिवालियापन (आईबीसी) कोड 2016 की धारा 10 के तहत एक आवेदन दायर करने के लिए एक विशेष प्रस्ताव पारित किया है।
दिग्गज निवेशकों ने लगाया था पैसा
आपको बता दें कि करीब सात महीने पहले इस एडटेक फर्म ने अचानक 1,200 कर्मचारियों को इस्तीफा देने के लिए कहा था और अब कंपनी के दिवालिया होने की खबर सामने आई है। बता दें कि इस स्टार्टअप में Upgrad के फाउंडर रोनी स्क्रूवाला, पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) और शादी.कॉम के अनुपम मित्तल जैसे दिग्गज निवेशकों ने पैसा लगा रखा था।
 क्या कहा कंपनी ने?
फर्म की एमसीए फाइलिंग में कहा है, "इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, 2016 की धारा 10 के अनुसार, कंपनी अपने लोन का भुगतान करने में असमर्थ है, इस लिए कंपनी डिफॉल्ट कर रही है। यह फैसला शेयरधारकों की सहमति द्वारा ली गई है।'' बता दें कि कई स्टार्टअप ने 2022 की शुरुआत के बाद से 11,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। पिछले दो वर्षों में कोरोनाकाल वाले डिजिटलीकरण के बाद, भर्ती की प्रक्रिया ठंडी चल रही है। क्योंकि स्टार्टअप कंपनी पर फंडिंग नहीं मिलने और कर्ज बढ़ने के चलते बोझ बढ़ते जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.