एक साल में इनवेस्टर्स का पैसा दोगुना कर चुका है स्टील कंपनी का यह शेयर, क्या आपके पास है!

Updated on 09-03-2023 07:58 PM
मुंबई: स्टील कंपनी लॉयड मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड (Lloyds Metals & Energy Limited) का शेयर पिछले एक साल में 122 फीसदी से अधिक चढ़ चुका है। पिछले साल 10 मार्च को इसकी कीमत 136.95 रुपये थी जो छह मार्च, 2023 को 304.90 रुपये पहुंच गया। यह स्टॉक एसएंडपी बीएसई 500 इंडेक्स (S&P BSE 500 Index) का हिस्सा है। इस शेयर ने पिछले एक साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। अगर आपने एक साल पहले इसमें एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसकी कीमत 2.22 लाख रुपये होती। फाइनेंशियल ईयर 2023 की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड बेसिस पर कंपनी का नेट रेवेन्यू सालाना आधार पर 494 परसेंट बढ़कर 999.6 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 230 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले उसे 26.19 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
यह कंपनी अभी 18 गुना टीटीएम पीई के साथ ट्रेड कर रहा है। फाइनेंशियल ईयर 2022 में इसका ROCE 22.7% और ROE 30.7% रहा। यह कंपनी ग्रुप ए स्टॉक का हिस्सा है और इसका मार्केट कैप 13,947 करोड़ रुपये है। आज यह शेयर 313 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 317.70 रुपये के उच्चतम और 308.60 रुपये के न्यूनतम स्तर तक गया। बीएसई पर इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 317.70 रुपये और न्यूनतम स्तर 126.10 रुपये है। लॉयड मेटल्स एंड एनर्जी स्पंज आयरन, पावर जेनरेशन और माइनिंग एक्टिविटीज के कारोबार में है। साथ ही कंपनी डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन (DRI) भी बनाती है जिसे स्पंज आयरन कहा जाता है। कंपनी स्टील पाइप्स और ट्यूब्स, एचआर/सीआर कॉइल्स, शीट्स और स्ट्रिप्स भी बनाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.