RBI की सख्ती के बाद टूट गया यह शेयर

Updated on 23-09-2022 06:42 PM

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर (Mahindra & Mahindra Fin. Services Ltd stock) शुक्रवार के इंट्रा-डे ट्रेड में 14 फीसदी की गिरावट के साथ 192.05 रुपये पर आ गए। हालांकि, बाद में कुछ सुधार हुआ। फिलहाल महिंद्रा फाइनेंस के शेयर NSE पर 10% तक की गिरावट के साथ 201.60 पर कारोबार कर रहे हैं। वही, BSE पर यह शेयर 11% तक की गिरावट के साथ 199.45 रुपये पर ट्रेड कर रहे हें। कंपनी के शेयरों में यह बड़ी गिरावट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक फैसले के बाद आई है।

जानिए क्या है मामला?
 दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार देर शाम को महिंद्रा फाइनेंस को कर्ज की वसूली के लिए थर्ड पार्टी रिकवरी एजेंट्स का उपयोग करने पर रोक लगा दी। महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MMFSL) को कहा गया कि तत्काल प्रभाव से बाहरी एजेंसियों के जरिए रिकवरी प्रोसेस को बंद किया जाए। भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसका यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है और अगले आदेश तक जारी रहेगा।

प्रेग्नेंस महिला की मौत के बाद बवाल
आरबीआई ने यह फैसला झारखंड के हजारीबाग जिले में एक गर्भवती महिला (27) की मौत के बाद लिया है। असल में पिछले हफ्ते वसूली एजेंटों ने कथित तौर पर इस महिला को ट्रैक्टर के पहियों के नीचे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया था। केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि एमएमएफएसएल अपने कर्मचारियों के जरिये वसूली या कब्जे की गतिविधियों को जारी रख सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.